Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Karisma Kapoor के बच्चे क्यों पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट? जानें क्या है पूरा मामला…

Karisma Kapoor Children Moves to Delhi High Court: करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को हुआ था। बता दें कि उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था लेकिन अब उनके बच्चों ने इस मामले को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आइए आपको देते हैं इस मामले की पूरी जानकारी…

Karisma Kapoor Children Moves to Delhi High Court: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर एक बिजनेसमैन थे। उनके पास करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। उनके निधन के बाद इस संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उनके दोनों बच्चे, समायरा और किआन, ने संपत्ति में अपने हिस्से  की मांग की थी। अब इस मामले में नई खबर सामने आई है कि बच्चों ने इस मामले के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। साथ ही, उन्होंने अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर पर भी भी आरोप लगाया है। बच्चों ने अपनी मां को लीगल गार्जियन बनाकर कोर्ट में अर्जी दी है। इसमें उन्होंने संपत्ति में बंटवारा, पूरे खातों के हिसाब की मांग की है।

सौतेली मां पर लगाए आरोप

प्रिया कपूर ने पहले कहा कि कोई वसीयत ही नहीं है और सारी संपत्ति आरके फैमिली ट्रस्ट के नाम पर है। हालांकि बाद में वसीयत सामने आई। दोनों बच्चों ने अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वसीयत के साथ छेड़खानी की है। उनका कहना है कि पिता की मौत के समय उन्हें संपत्ति की पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। जिन प्रॉपर्टी की जानकारी उन्हें थी, उनका जिक्र कोर्ट में दी गई लिस्ट में नहीं है। बच्चों का आरोप है कि प्रिया ने बाकी संपत्तियों की डिटेल भी छुपाई और जो वसीयत उन्होंने कोर्ट में पेश की गई है, वह असली नहीं है क्योंकि इसमें कई जरुरी  डिटेल्स  गायब हैं। उनका यह भी कहना है कि प्रिया ने दिनेश अग्रवाल और नितिन शर्मा के साथ मिलकर वसीयत को सात हफ्तों तक छुपाए रखा था। 30 जुलाई 2025 की पारिवारिक बैठक में सामने लाया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Shilpa Shetty के पति Raj Kundra को EOW ने भेजा समन, जानें क्या है पूरा मामला?

कैसे हुई संजय की मौत

संजय कपूर की मौत 12 जून 2025 को इंग्लैंड के विंडसर में पोलो खेलते समय हुई थी। मैच के दौरान उनकी तबीयत अचानक से खराब हो गई थी और वे मैदान पर ही गिर पड़े। हालांकि उस समय तक उनका रिश्ता अपने बच्चों के साथ काफी अच्छा था। वे अक्सर उनके साथ छुट्टियां बिताते थे। इसके अलावा वो बच्चों को अपने बिजनेस और पर्सनल लाइफ के मामलों से भी जोड़ कर रखते थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 145 मिनट की ये मलयालम फिल्म है एक्शन मूवीज की बाप, Baaghi 4 का एक्शन लगेगा फीका

First published on: Sep 09, 2025 05:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola