Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shilpa Shetty के पति Raj Kundra को EOW ने भेजा समन, जानें क्या है पूरा मामला?

Shilpa Shetty And Raj Kundra Fraud Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शिल्पा और राज के खिलाफ EOW ने समन जारी किया है।

---विज्ञापन---

Shilpa Shetty and Raj Kundra Fraud Case

Shilpa Shetty and Raj Kundra Fraud Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के सितारे इन दिनों काफी गर्दिश में चल रहे हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की लगातार बढ़ती ही जा रही है। दरअसल, अब बॉलीवुड के इस कपल को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने समन जारी किया है। शिल्पा और राज को EOW ने ये समन 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी के मामले में जारी किया है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

अधिकारियों के सामने पेश होने का आदेश

EOW ने राज कुंद्रा को 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी के मामले में समन जारी कर 15 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है। रिपोर्ट के अनुसार, EOW ने पहले राज को 10 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया था। लेकिन उस समय राज कुंद्रा ने समय की मांग करते हुए तारीख आगे बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे मान लिया गया। अब EOW ने उन्हें 15 सितंबर को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा है।

---विज्ञापन---

देश छोड़ नहीं जा सकते

इसके अलावा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया है। इसके तहत अब ये कपल देश छोड़ कर कहीं भी नहीं जा सकते हैं। वहीं, राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) के एक ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जो इस मामले से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Kajal Aggarwal की सड़क हादसे में मौत! अफवाहों पर हंस पड़ी ‘सिंघम’ एक्ट्रेस, कही ये बात

---विज्ञापन---

आखिर क्या है पूरा मामला?

बता दें कि ये मामला मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई एक FIR से जुड़ा है। ये FIR शिकायत लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर दीपक कोठारी ने राज और शिल्पा के खिलाफ दर्ज करवाई थी। कोठारी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने साल 2015 से 2023 के बीच शिल्पा और राज कुंद्रा की तरफ से प्रमोट की गई बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में करीब 60.48 करोड़ रुपये निवेश किए थे। ये पैसे उन्होंने कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए दिए थे। लेकिन शिल्पा और राज ने इसका इस्तेमाल अपने निजी लाभ के लिए किया है।

First published on: Sep 09, 2025 09:03 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola