Sunday, 8 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Karan Johar को ‘OK Jaanu’ बनाने का क्यों है अफसोस? डायरेक्टर ने किया खुलासा

फिल्ममेकर करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा कि किसी भी डायरेक्टर के लिए अपने दिल की आवाज सुनना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि करियर में सही फैसले लेने के लिए अपनी अंतरात्मा की सुनना ही सबसे अहम होता है।

Photo Credit- Social Media

फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें अपनी फिल्म ‘ओके जानू’ बनाने का फैसला लेकर थोड़ा अफसोस होता है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे और ये फिल्म मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘ओके कनमनी’ का हिंदी रीमेक थी।

कारण जौहर ने क्या कहा?

करण जौहर जय शेट्टी के पॉडकास्ट में अपनी बात रखते हुए बोले कि उन्होंने हमेशा अपने अंतर्ज्ञान से काम लिया है, लेकिन ‘ओके जानू’ बनाते वक्त उन्होंने अपने दिल की नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि उस वक्त आदित्य और श्रद्धा की ‘आशिकी 2’ हिट हो चुकी थी, और दोनों ‘ओके जानू’ के लिए तैयार थे। फिल्म भी पूरी तरह तैयार थी, शाद अली जैसे टैलेंटेड डायरेक्टर, बढ़िया स्क्रिप्ट, शानदार म्यूजिक… लेकिन मेरे दिल में सवाल था कि क्या इस फिल्म का रीमेक बनना चाहिए? क्या उस ओरिजिनल फीलिंग को दोहराया जा सकता है?

---विज्ञापन---

करण ने कहा कि सबने अपनी तरफ से अच्छा काम किया, लेकिन अंदर से उन्हें लग रहा था कि ये फैसला सही नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि ये किसी की गलती नहीं थी, लेकिन मुझे पता था ये सही फैसला नहीं था और जब मैं अपने अंदर की आवाज नहीं सुनता, तो गलतियां करता हूं,ये गलती मैं बार-बार करता हूं।

---विज्ञापन---

‘ओके जानू’ के बारे में

2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में लिव-इन रिलेशनशिप पर आधारित एक मॉडर्न लव स्टोरी दिखाई गई थी। ये मणिरत्नम की फिल्म ‘ओके कनमनी’ का रीमेक थी। फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया था, और ‘हम्मा हम्मा’ जैसे गाने का रीमिक्स और ‘एना सोना’ लोगों को काफी पसंद आया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली।

करण की आने वाली फिल्म

इस वक्त करण जौहर अपनी नई फिल्म ‘धड़क 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। ये फिल्म 1 अगस्त को रिलीज होगी और इसका डायरेक्शन शाजिया इकबाल ने किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘Hari Hara Veera Mallu’ के बहिष्कार की मांग पर पवन कल्याण ने दिया रिएक्शन, फैंस से बोले- ‘अगर आपमें हिम्मत है तो…’

First published on: Jul 25, 2025 06:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो