Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

आखिर क्यों कपिल शर्मा शो पर ‘बाबूराव’ के आते ही लगा ग्रहण? नेटफ्लिक्स को मिला 25 करोड़ का नोटिस

Kapil Sharma Show and Netflix Get Legal Notice: फिल्ममेकर फिरोज ए नाडियाडवाला ने शो के मेकर्स और नेटफ्लिक्स के खिलाफ हेरा फेरी के फेमस किरदार 'बाबूराव गणपतराव आप्टे' को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है.

---विज्ञापन---

Kapil Sharma Show, Netflix, Netflix Get Legal Notice
नेटफ्लिक्स को मिला 25 करोड़ नोटिस

Kapil Sharma Show and Netflix Get Legal Notice: कॉमेडी किंग ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ एक बार फिर से सुर्खियों में है. दरअसल, कपिल का ये शो फिनाले से ठीक पहले एक कानूनी पचड़े में फंस गया है. कपिल के शो और नेटफ्लिक्स के खिलाफ फिल्ममेकर फिरोज ए नाडियाडवाला ने मुकदमा किया है. साथ ही दोनों को 25 करोड़ का कानूनी नोटिस भेजा है. फिरोज ए नाडियाडवाला ने शो के मेकर्स और नेटफ्लिक्स के खिलाफ ये एक्शन हेरा फेरी के फेमस किरदार ‘बाबूराव गणपतराव आप्टे’ को लेकर किया है.

क्या बोले नाडियाडवाला?

फिरोज नाडियाडवाला ने इस मामले को लेकर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें उन्होंने कपिल शर्मा शो के मेकर्स और नेटफ्लिक्स पर उनकी हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के फेमस किरदार ‘बाबूराव गणपतराव आप्टे’ का बिना अनुमति के इस्तेमाल का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि बाबूराव सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि हेरा फेरी की आत्मा है. इस किरदार की विरासत हमारे पसीने, लॉन्ग विजन और क्रिएटिविटी से बनी है. इस भूमिका को परेश रावल ने अपने दिल और आत्मा से तराशा है. इसलिए किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह इस किरदार का दुरुपयोग अपने बिजनेस और लाभ के लिए करे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं Saiyaara स्टार्स? अहान पांडे और अनीत पड्डा को मिली ये सलाह

25 करोड़ रुपये का हर्जाना

फिरोज ने नेटफ्लिक्स और शो के मेकर्स को जो नोटिस भेजा है, उसमें कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 51 के तहत कॉपीराइट उल्लंघन के साथ-साथ ट्रेडमार्क अधिनियम की धारा 29 के तहत ट्रेडमार्क उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है. नाडियाडवाला के अनुसार, ‘बाबूराव’ के किरदार का ट्रेडमार्क नाडियाडवाला परिवार के नाम रजिस्टर्ड है. फिरोज ने नेटफ्लिक्स और शो के मेकर्स को स्यू करते हुए 25 करोड़ रुपये का हर्जाना और मुआवजा मांगा है.

---विज्ञापन---

शो का नया प्रोमो रिलीज

बता दें, हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया था. इस प्रोमो वीडियो में अक्षय कुमार शो के कलाकारों के साथ बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान प्रोमो में हेरा फेरी के बाबूराव के कैरेक्टर में कीकू शारदा की एंट्री होती है. इसके बाद से ही ये पूरा बवाल शुरू हो गया.

First published on: Sep 20, 2025 11:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola