Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kantara Chapter 1 ने 29वें दिन भी की करोड़ों की कमाई, महीने भर में बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 29: कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'Kantara Chapter 1' ने 29वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की है.

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 29
साल की सबसे बड़ी फिल्म बनी Kantara Chapter 1

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 29: कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara Chapter 1’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 29 दिन हो गए है. इसके अलावा, आज इस फिल्म को साउथ की 4 भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज कर दिया है. इसके बाद भी फिल्म की कमाई में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है. 29वें दिन भी ‘Kantara Chapter 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितने की कमाई की है?

‘Kantara Chapter 1’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara Chapter 1’ ने 29वें दिन भी 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 601.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है. 29वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 11.80% रही, जिसमें मॉर्निंग शो में 6.23%, आफ्टरनून शो में 10.92%, इवनिंग शो में 12.61% और नाइट शो में 17.42% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ’15 दिन का काम और एक डायलॉग नहीं…’, ‘स्त्री’ की घूंघट वाली भूतनी ने बताया कैसे मिला टाइटल रोल? | Exclusive

बन गई साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म

इस कमाई के साथ ‘Kantara Chapter 1’ इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है. अब तक आगे विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ थी. जिसे आज ‘Kantara Chapter 1’ ने पछाड़ दिया. Sacnilk.com के अनुसार, विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 601.54 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसे ‘Kantara Chapter 1’ ने 601.68 करोड़ की कमाई के साथ पीछे छोड़ दिया. ‘Kantara Chapter 1’ ने ये कमाल एक महीने के अंदर कर दिखाया है.

---विज्ञापन---

‘Kantara Chapter 1’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन किया है. भारत के साथ-साथ ‘Kantara Chapter 1’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी नंबर वन पर है. जहां फिल्म ने अब तक 824.75 करोड़ रुपये का व्यापार किया है.

First published on: Oct 31, 2025 12:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola