Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kantara Chapter 1 BO Collection Day 9: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा, इन 6 फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 9: कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'Kantara Chapter 1' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म की कमाई ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

---विज्ञापन---

Kantara Chapter 1 BO Collection Day 9
'Kantara Chapter 1' ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 9: साउथ के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara Chapter 1’ इन दिनों सिनेमाहॉल की टिकट खिड़की पर पूरी तरह से कब्जा जमाएं हुए हैं. फिल्म को रिलीज हुए आज 9 दिन हो गए हैं, इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ‘Kantara Chapter 1’ का जादू बरकरार है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में थोड़ी सी गिरावट देखी जा रही हैं. लेकिन इसके बाद भी ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ ‘Kantara Chapter 1’ ने 6 सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े हैं. चलिए जानते हैं कि ‘Kantara Chapter 1’ ने अब तक कितने करोड़ कमाए और किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है?

‘Kantara Chapter 1’ का कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara Chapter 1’ ने 9वें दिन 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 359.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं इसकी ऑक्यूपेंसी कुल 42.58% प्रतिशत रही है, जिसमें सुबह के शो में 14.87%, दोपहर के शो में 35.61%, शाम के शो में 52.05% और रात के शो में 67.77% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor के छोटे बेटे Jeh पर हमला! चाकू से लगे कई ‘कट’

इन 6 सुपरहिट फिल्मों ने तोड़ा रिकॉर्ड

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara Chapter 1’ ने अपनी कमाई के साथ इस साल की 6 सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसमें अहान पांडे-अनीत पड्डा की ‘Saiyaara’, रजनीकांत की ‘Coolie’, अश्वीन कुमार की ‘Mahavatar Narsimha’, ऋतिक रोशन की ‘War 2’, पवन कल्याण की ‘They Call Him OG’, और कल्याणी प्रियादर्शन की ‘Lokah: Chapter 1 – Chandra’ शामिल है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Shah Rukh Khan नहीं, तो कौन थे ‘देवदास’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद? इस्माइल दरबार का बड़ा खुलासा

इन फिल्मों से कितनी आगे रही Kantara Chapter 1

‘Kantara Chapter 1’ ने भारत में 359.40 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं ‘Saiyaara’ ने 329.7 करोड़, ‘Coolie’ ने 285.01 करोड़, ‘Mahavatar Narsimha’ ने 251.16 करोड़, ‘War 2’ ने 236.55 करोड़, ‘They Call Him OG’ ने 188.63 करोड़ और ‘Lokah: Chapter 1 – Chandra’ ने 154.93 करोड़ की कमाई की है.

---विज्ञापन---

पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

इंडियन बॉक्स ऑफिस के अलावा ‘Kantara Chapter 1’ वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. ‘Kantara Chapter 1’ ने अब तक 503.75 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. इसी के साथ ही फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

First published on: Oct 11, 2025 07:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola