Thursday, 8 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Indian 3 की हुई अनाउंसमेंट, कमल हासन ने शुरू किया काम, पोस्टर जारी कर मेकर्स ने दी जानकारी

Indian 3: साउथ स्टार कमल हासन की 'इंडियन' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. वहीं इंडियन 2 बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. मेकर्स ने अब इसके तीसरे इंस्टॉलमेंट का ऐलान कर दिया है

Kamal Haasan returns as Senapathy in upcoming Indian 3 film
Kamal Haasan returns as Senapathy in upcoming Indian 3 film

Indian 3: साउथ सुपरस्टार कमल हासन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस तहलका मचाने को तैयार हैं. एक्टर की पॉपुलर फ्रैंचाइजी ‘इंडियन’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल मेकर्स ने ‘इंडियन 3′ की अनाउंसमेंट कर दी है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर जारी करते हुए इसकी घोषणा की है. ‘इंडियन 3′ पर काम शुरू हो गया है.

‘इंडियन 3′ की तैयारियां शुरू

जब इंडियन 2 रिलीज हुई थी तभी डायरेक्टर एस. शंकर ने इसके पार्ट 3 का हिंट दे दिया था. उन्होंने कहा था कि तीसरे पार्ट में ब्रिटिश काल की कहानी और सेनापति के बीते कल की कहानी दिखाई जाएगी. हाल ही में फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ”THE RESURGENCE BEGINS”. पोस्टर का बैकग्राउंड रेतीले और मिट्टी वाले मैदान का है. जिसमें तीन लोग एक साथ तेजी से घोड़े दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर देखने के बाद से ही फैंस इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हो गए हैं.

---विज्ञापन---

‘इंडियन 2’ हुई थी फ्लॉप

साल 2024 में ‘इंडियन 2’ रिलीज हुई थी. दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये फिल्म अपने कमजोर स्क्रीनप्ले और आउटडेटेड कहानी की वजह से पीट गई. इसमें कमल हासन, सिद्धार्थ, एस.जे. सूर्या, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर और बॉबी सिम्हा नजर आए थे.

1996 में आई थी ‘इंडियन’

इंडियन फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 1996 में हुई थी. उस समय ये फिल्म ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी ‘सेनापति’ के किरदार में कमल हासन ने हर किसी का दिल जीत लिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी. इसमें कमल हासन का डबल रोल देखने को मिला था. कमल हासन के साथ ही फिल्म में मनीषा कोइराला और उर्मिला मातोंडकर भी नजर आई थीं.

---विज्ञापन---

’इंडियन 2′ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. ऐसे में अब ये देखना खास होगा कि कमल हासन की ‘इंडियन 3’ क्या कमाल करती है.

First published on: Oct 08, 2026 06:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola