Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

अथिया-राहुल ने किया बेबी गर्ल का वेलकम, तो बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के घर भी गूंजी बेटे की किलकारी

अथिया शेट्टी और केएल राहुल बेबी गर्ल के माता-पिता बन गए हैं। वहीं बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस ने बेबी बॉय का वेलकम किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के दिग्गज स्टार सुनील शेट्टी नाना बन गए हैं। जी हां उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने बेबी गर्ल का वेलकम किया। कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ये गुड न्यूज सुनाई। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने कपल को बधाई दी। फैंस भी काफी खुश नजर आए। वहीं अब बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस के घर भी किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बेबी बॉय का वेलकम किया। साथ ही उन्होंने पोस्ट में नाम भी रिवील किया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज, एक में तो दिखी साई पल्लवी-नागा चैतन्य की जबरदस्त केमिस्ट्री

---विज्ञापन---

एमी जैक्सन बनीं मां

अक्षय कुमार की एक्ट्रेस एमी जैक्सन और एड वेस्टविक माता-पिता बन गए हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बेबी बॉय का वेलकम किया है। एक्ट्रेस बेबी बॉय के साथ पोज देती नजर आईं। उनके साथ उनके पति भी नजर आए। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी बॉय ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक।’ एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर में पोस्ट शेयर कीं। इसके बाद से उनके फैंस और बॉलीवुड फ्रेंड्स उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

अथिया और राहुल के घर गूंजी किलकारी

वहीं आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने बीते दिन बेबी गर्ल का वेलकम किया। कपल ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक बच्ची का आशीर्वाद मिला।’ पोस्ट में आगे बेटी के जन्म की डेट भी लिखी। कपल का ये पहला बेबी है। वहीं सुनील शेट्टी के फैंस भी उन्हें नाना बनने की बधाइयां दे रहे हैं। सुनील शेट्टी ने आथिया और राहुल की पोस्ट को इंस्टाग्राम पर रिशेयर भी किया। वहीं आथिया के भाई अहान शेट्टी ने भी एक्ट्रेस की पोस्ट रिशेयर कर मामा बनने की खुशी जताई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मेलबर्न कॉन्सर्ट में क्यों ट्रोल हुईं ‘सेल्फी क्वीन’? स्टेज पर आते ही छलक पड़े नेहा कक्कड़ के आंसू

First published on: Mar 25, 2025 08:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola