Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Anil Kapoor के घर से आई बुरी खबर, मां निर्मल का हुआ निधन

बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है, अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। निर्मल कपूर के 90 साल की उम्र में हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

---विज्ञापन---

Anil Kapoor mother death
निर्मल कपूर का निधन

बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है, अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। निर्मल कपूर के 90 साल की उम्र में हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है, और कपूर परिवार के फैंस भी चौंक गए हैं।  बोनी, संजय और अनिल तीनों भाइयों के सिर से हमेशा के लिए मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। निर्मल कपूर ने हमेशा के लिए दुनिया छोड़ दी है और अचानक इस खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री हैरान है।

यह भी पढ़ें: Abir Gulal के बैन होते ही वाणी कपूर ने उठाया बड़ा कदम, इंस्टाग्राम पर मिला सबूत

---विज्ञापन---

नहीं रहीं निर्मल कपूर

अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर 90 साल की थीं और 2 मई की शाम उनके निधन की खबर सामने आई। हालांकि अभी इस बारे में परिवार की तरफ से किसी भी तरह का कोई भी बयान सामने नहीं आया है। अर्जुन, सोनम, जाह्नवी, खुशी समेत सभी बच्चे भी अपनी दादी के काफी करीब थे और अक्सर अपनी दादी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते थे।

---विज्ञापन---

90वां जन्मदिन पर रखी थी पार्टी 

27 सितंबर को निर्मल कपूर का 90वां जन्मदिन था, उस दिन परिवार ने उनके लिए एक खास पार्टी भी रखी थी। उस दिन अनिल कपूर ने मां के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं। पहली फोटो में छोटे से बच्चे के साथ निर्मल कपूर नजर आ रहे हैं। निर्मल कपूर अक्सर ही व्हील चेयर पर नजर आती थीं, लेकिन उनके बिना कपूर खानदान की हर पार्टी अधूरी थी।

2011 में पिता को खोया

अनिल-संजय कपूर ने साल 2011 में अपने पिता सुरिंदर कपूर को खोया था और आज दोनों एक्टर्स के सिर से मां का हाथ भी उठ गया है। अनिल कपूर और उनके परिवार के लिए यह समय काफी मुश्किल है, क्योंकि चाहे बेटा कितना भी बड़ा क्यों ना हो जाए। उनकी जिंदगी में मां की जगह कोई नहीं ले सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आ गई Panchayat 4 Teaser की रिलीज डेट,Prime Video ने किया रिवील

First published on: May 02, 2025 06:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola