Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saiyaara में अनीत पड्डा नहीं Isha Malviya थीं पहली पसंद? बिग बॉस फेम ने दी सफाई

Isha Malviya on Saiyaara Casting: बिग बॉस 17 में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस ईशा मालवीय को लेकर चर्चा चल रही है कि उन्हें सैयारा के लिए अनीत पड्डा की जगह पहले पसंद किया गया था। अब एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्शन दिया है।

---विज्ञापन---

Isha Malviya on Saiyaara
Photo Credit- Instagram

Isha Malviya on Saiyaara Casting: मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर अब तक क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि अहान पांडे और अनीत पड्डा को स्टार बना दिया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद अनीत पड्डा नहीं बल्कि बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ईशा मालवीय थीं। अब इन रूमर्स पर ईशा ने फाइनली रिएक्शन दिया है। साथ ही साथ लोगों से खास अपील भी की है।

ईशा मालवीय ने तोड़ी चुप्पी

ईशा मालवीय ने मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ में बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी कास्टिंग की खबरों को फर्जी करार दिया है। एक्ट्रेस ने बीते दिन मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में ईशा के सैयारा में कथित तौर पर कास्टिंग को लेकर बात कही गई थी। पोस्ट शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन दिया, ‘मीडिया पेजों को क्या हो चुका है? प्लीज फर्जी खबरों को फैलाना बंद करें। फिल्म तक बात पहुंच गई और मुझे पता ही नहीं है।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Anupamaa के ‘बेटे’ ने ठुकराया Bigg Boss 19 का ऑफर, खुद बताई शो छोड़ने की वजह

लोगों से की खास अपील

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट से क्लियर कर दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि वह ऐसी फर्जी खबरों को फैलाना बंद कर दें। फिलहाल तो एक्ट्रेस अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘नी तू बार बार’ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 5 अगस्त को रिलीज हुए इस सॉन्ग में वह एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ नजर आई हैं।

---विज्ञापन---

एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं ईशा-अभिषेक

जाहिर है कि टीवी शो ‘उडारियां’ के दौरान ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि बिग बॉस 17 में आने से पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। अब लंबे वक्त के बाद दोनों को म्यूजिक एल्बम में देखना उनके फैंस के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं है। 

First published on: Aug 13, 2025 12:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola