Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ileana D’cruz ने दूसरी बार सुनाई गुडन्यूज! सोशल मीडिया पर दी प्रेग्नेंसी की हिंट

Ileana D'cruz Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज ने सोशल मीडिया पर अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी की हिंट दी है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Ileana D’cruz Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज एक पोस्ट शेयर कर सुर्खियों में छा गई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दूसरी बार मां बनने की हिंट दी है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि इलियाना ने अभी तक तक ये साफ तौर पर नहीं बताया है, लेकिन उनकी पोस्ट से साफ दिख रहा है कि वो अपने फैंस को प्रेग्नेंसी की हिंट दे रही हैं। इससे पहले भी न्यू ईयर पर एक्ट्रेस हिंट दे चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने इंस्टा पर इस बार क्या शेयर किया?

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia के पिता गौतम अल्लाहबादिया कौन? Miracle Man के नाम से हैं फेमस

---विज्ञापन---

इंस्टा पर शेयर की स्टोरी

इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फूड की स्टोरी शेयर की है। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘बताए बिना कि आप प्रेग्नेंट हैं, बताएं कि आप प्रेग्नेंट हैं।’ एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने खुद की अभी तक कोई पोस्ट शेयर नहीं की है।

---विज्ञापन---

न्यू ईयर पर भी दिया था हिंट

इससे पहले न्यू ईयर पर भी एक्ट्रेस ने हिंट दी थी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक प्रेगनेंसी किट हाथ में पकड़े फोटो शेयर की थी। साथ ही अपने फैंस को हैप्पी न्यू ईयर भी विश किया था। उन्होंने लिखा था, ‘प्यार, शांति और दुआ। उम्मीद करती हूं कि साल 2025 में ये सब होगा और पहले से ज्यादा होगा।’

2023 में बनी थीं पहली बार मां

बता दें इलियाना साल 2023 में पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने अपने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा। उन्होंने बच्चे की फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। सोशल मीडिया पर उन्हें बेहद प्यार भी मिला था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sahil Khan की 26 साल छोटी दुल्हन Milena Alexandra कौन? शादी के लिए बदला धर्म

First published on: Feb 15, 2025 06:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola