Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranveer Allahbadia के पिता गौतम अल्लाहबादिया कौन? Miracle Man के नाम से हैं फेमस

Ranveer Allahbadia Father Gautam Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया के पिता गौतम अल्लाहबादिया मेडिकल फील्ड में जाना-माना नाम हैं। आइए आपको भी उनके बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

Ranveer Allahbadia Father Gautam Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया इन दिनों अपने कॉन्ट्रोवर्सियल कमेंट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इंडियाज गॉट लेटेंट में हुए विवाद को लेकर उन पर महाराष्ट्र और असम में केस भी दर्ज हो गया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। रणवीर की रियल लाइफ देखें तो वो अपने पॉडकास्ट के लिए काफी मशहूर हैं। रणवीर नेता से लेकर अभिनेता तक के पॉडकास्ट कर चुके हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि उनके पिता गौतम अल्लाहबादिया जाने-माने डॉक्टर हैं। वहीं वो मिरेकल मैन के नाम से काफी मशहूर हैं। चलिए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

यह भी पढ़ें: Sahil Khan की 26 साल छोटी दुल्हन Milena Alexandra कौन? शादी के लिए बदला धर्म

---विज्ञापन---

क्या करते हैं पिता?

रणवीर के पिता गौतम अल्लाहबादिया IVF की दुनिया में जाना-माना नाम हैं। अपनी वेबसाइट पर वो खुद को मिरेकल मैन बताते हैं। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने भारत में सरोगेसी से समलैंगिक जोड़े की प्रेग्नेंसी कराई है। उन्होंने अपनी बिल्डिंग के गैराज में छोटा सा सीमेन प्रोसेसिंग क्लीनिक शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने रोटुंडा नाम से IVF सेंटर शुरू किया। अपने काम के लिए वो काफी अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

---विज्ञापन---

मां भी मेडिकल फील्ड में बड़ा नाम

रणवीर की मां स्वाति अल्लाहबादिया भी मेडिकल फील्ड में बड़ा नाम हैं। वो एक मशहूर गायनेकोलॉजिस्ट हैं। डॉक्टर परिवार से ताल्लुक रखने वाले रणवीर ने क्रिएटिव फील्ड चुना। उन्होंने बीयर बाइसेप्स के नाम से अपना चैनल शुरू किया। इस पर पहले वो मोटिवेशनल वीडियोज बनाते थे। इसके बाद उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया नाम का पॉडकास्ट चैनल शुरू किया। वो कईं फेमस सेलेब्स का इंटरव्यू ले चुके हैं।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुआ विवाद

हाल ही में रणवीर तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में माता-पिता के संबंध पर आपत्तिजनक कमेंट कर दी। उनके इस कमेंट पर इतना बवाल हुआ कि समय को शो के सारे एपिसोड्स डिलीट करने पड़े। वहीं दूसरी ओर रणवीर को भी माफी मांगनी पड़ी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के 5 वीक कंटेस्टेंट, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

First published on: Feb 15, 2025 06:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola