Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sahil Khan की 26 साल छोटी दुल्हन Milena Alexandra कौन? शादी के लिए बदला धर्म

Sahil Khan and Milena Alexandra Wedding: साहिल खान ने अपने से 26 साल छोटी मिलेना एलेक्जेंड्रा से शादी कर ली है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी पोस्ट शेयर की है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर मिलेना एलेक्जेंड्रा कौन हैं?

---विज्ञापन---

Sahil Khan and Milena Alexandra Wedding: ‘स्टाइल’ मूवी एक्टर साहिल खान ने दूसरी शादी कर ली है। एक्टर ने अपने से 26 साल छोटी मिलेना एलेक्जेंड्रा से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर कपल की फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है। मिलेना और साहिल पिछले दो साल से रोमांटिक रिलेशनशिप में रह रहे थे। एक्टर ने बुर्ज खलीफा में मिलेना संग क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की। मिलेना ने शादी के बाद इस्लाम धर्म भी कबूल लिया। आइए आपको भी बताते हैं आखिर मिलेना एलेक्जेंड्रा कौन हैं?

यह भी पढ़ें: Kunal Bhagat कौन? जिससे Bigg Boss फेम Ankita Prabhu ने की सगाई

---विज्ञापन---

कौन है मिलेना?

मिलेना यूरोप के बेलारूस की रहने वाली हैं। वहीं 21 साल की मिलेना ने अभी हाल ही में अपनी पढ़ाई खत्म की है। साहिल से शादी के बाद मिलेना ने क्रिश्चियन शादी छोड़ इस्लाम धर्म अपना लिया है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की फोटोज खूब वायरल हो रही है। वहीं मिलेना साहिल की दूसरी पत्नी हैं।

---विज्ञापन---

मिलेना साहिल की दूसरी पत्नी

मिलेना से शादी करने से पहले साहिल ने नॉर्वे की मॉडल और एक्ट्रेस नेगर खान से शादी की थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया था। जिसकी वजह से शादी के एक साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे। साहिल और नेगर की शादी ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

---विज्ञापन---

साहिल ने वेडिंग पोस्ट की शेयर

साहिल खान भी अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो अपने इंस्टाग्राम पर रील्स और फोटोज शेयर करते रहते हैं। वहीं साल 2001 में उनकी ‘स्टाइल’ मूवी के सॉन्ग काफी हिट हुए थे। मूवी में साहिल के साथ शरमन जोशी भी लीड रोल में थे। वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की फोटोज शेयर कर घोषणा की।

यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui के टॉक शो में क्या बोले Vivian Dsena? देखें JioHotstar पर Hafta Vasooli

---विज्ञापन---
First published on: Feb 15, 2025 05:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola