Ice Cube’s Tour Bus Firebombed by Protesters: अमेरिका से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक फेमस रैपर आइस क्यूब (Ice Cube) की टूर बस को कुछ प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रदर्शनकारी रैपर के टूर बस के साथ तोड़फोड़ करते और उस पर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस हमले में आइस की टूर बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि, इतना कुछ होने के बाद भी इस मामले में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं, इस पूरे मामले में पर रैपर आइस क्यूब ने भी रिएक्ट किया है.
गलतफहमी की वजह से हुआ हमला
खबर है कि रैपर टूर बस पर हमला करने वाले प्रदर्शनकारी एंटीफा का एक ग्रुप हैं. उन्होंने एक गलतफहमी की वजह से रैपर आइस क्यूब की बस पर हमला किया. दरअसल, आइस क्यूब की इस टूर क्रू बस पर ICE लिखा हुआ था, जिससे प्रदर्शनकारियों को लगा कि ये अमेरिका की इमिग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट (ICE) की गाड़ी है. इसलिए उन्होंने रैपर की बस पर पहले पथराव किया और फिर आखिर में आग लगा दी. बताया जा रहा है कि हमले के वक्त रैपर आइस क्यूब और उनकी टीम वर्क प्लेस के अंदर थे. इसलिए वह सब सुरक्षित बच गए.
Antifa fire bombed the rapper icecube thinking it was a ICE bus lmao 😅
Fucking lunatics pic.twitter.com/MVHDffH6tU---विज्ञापन---— 0HOUR (@0HOUR1__) September 27, 2025
यह भी पढ़ें: 33 की साल Selena Gomez बनीं Benny Blanco की दुल्हन, वायरल हो रही शादी की तस्वीरें
Wasn’t my bus. It was a crew bus. Parked in front of the hotel. Everybody was upstairs sleeping. Nobody hurt. No equipment damaged. A coward set fire to the bus. My bus was actually in Oakland getting serviced.
---विज्ञापन---— Ice Cube (@icecube) September 27, 2025
क्या बोले रैपर आइस क्यूब?
इस घटना पर रैपर आइस क्यूब का भी रिएक्शन सामने आया है. आइस क्यूब ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘यह मेरी बस नहीं थी. यह एक क्रू बस थी, जो होटल के सामने खड़ी थी. हम सब लोग होटल में ऊपर सो रहे थे. किसी को कोई चोट नहीं आई है और न ही किसी इक्विपमेंट को नुकसान हुआ है.’ इसी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि ‘कुछ कायर लोगों ने बस में आग लगा दी. मेरी बस असल में ओकलैंड में सर्विसिंग के लिए जा रही थी.’