---विज्ञापन---

Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार पर भारी पड़े रितेश देशमुख! ‘राजा शिवाजी’ की सुनामी में बह गई ‘भूत बंगला’

Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office Report: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. फिल्म के क्रेज के आगे अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ फीकी पड़ती नजर आई. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने आज कितना कलेक्शन किया...?

Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office Collection: 1 मई का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद रोमांचक रहा. एक तरफ अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ पिछले दो हफ्तों से अपनी पकड़ बनाए हुए थी. वहीं रितेश देशमुख की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज होते ही बाजी पलट दी. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने मराठी और हिंदी, दोनों भाषाओं में ऑडियंस का दिल जीत लिया है. रितेश देशमुख ने न केवल मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि निर्देशन की कमान भी संभाली है, जिसे काफी सराहा जा रहा है. फिल्म की इस जबरदस्त शुरुआत ने यह साफ कर दिया है कि ऐतिहासिक कहानियों के प्रति दर्शकों का लगाव आज भी अटूट है.

‘राजा शिवाजी’ की धमाकेदार ओपनिंग

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने अपने पहले ही दिन रात 10 बजे तक 11.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सबको चौंका दिया है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 5.14 करोड़ रुपये बटोर लिए थे, जिससे इसके ब्लॉकबस्टर होने के संकेत पहले ही मिल गए थे.

---विज्ञापन---

मराठी और हिंदी का डबल धमाका

फिल्म को दो भाषाओं में रिलीज किया गया है और दोनों ही जगह इसे प्यार मिल रहा है. मराठी भाषा में फिल्म ने 8 करोड़ रुपये की भारी कमाई की है, जबकि हिंदी वर्जन ने भी 3.35 करोड़ रुपये का अच्छा योगदान दिया है. यह रितेश के करियर की सबसे सफल ओपनिंग्स में से एक मानी जा रही है.

---विज्ञापन---

‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट

17 अप्रैल को रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ अब अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है. नए मुकाबले के बीच, फिल्म ने शुक्रवार (1 मई) को 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि फिल्म की अपनी एक ऑडियंस है, लेकिन ‘राजा शिवाजी’ के आने से इसके स्क्रीन्स और दर्शकों की संख्या में कमी देखी गई है.

---विज्ञापन---

सितारों से सजी ‘राजा शिवाजी’ की स्टारकास्ट

फिल्म की सफलता का एक बड़ा कारण इसकी प्रभावशाली स्टारकास्ट भी है. रितेश और जेनेलिया के साथ इस फिल्म में संजय दत्त, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. इतने बड़े सितारों का एक साथ आना फिल्म को एक भव्य स्वरूप देता है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस का कुल समीकरण

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का अब तक का कुल नेट कलेक्शन 132.65 करोड़ रुपये हो चुका है, जो एक सम्मानजनक आंकड़ा है. वहीं ‘राजा शिवाजी’ जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उम्मीद जताई जा रही है कि यह वीकेंड खत्म होने तक कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी.

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2026 11:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.