Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैसे गिरफ्तार हुआ Saif Ali Khan का हमलावर? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर अटैक करने वाला आरोपी विजय दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर आरोपी को कैसे गिरफ्तार किया गया?

---विज्ञापन---

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी विजय दास को मुंबई पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में एक्टर पर हमला करने की असली वजह भी रिवील हो गई है। वहीं अब पूछताछ में मामले की सच्चाई भी रिवील हो जाएगी। आरोपी ने सैफ अली खान पर छह वार किए, जिससे एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को कैसे गिरफ्तार किया ये सामने आ गया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर आरोपी पुलिस के जाल में कैसे फंसा?

मुंबई और ठाणे पुलिस ने मिलकर किया गिरफ्तार

सैफ पर हमला करने वाला 33 साल का विजय दास को मुंबई पुलिस ने ठाणे पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। डीसीपी नवनाथ धवले, डीसीपी दत्तात्रेय नलावडे और डीसीपी विशाल ठाकुर की टीम ने मिलकर आरोपी के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया, जिस वजह से आरोपी का सुराग लग पाया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack Case: हमलावर को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट, रेस्टोरेंट में वेटर है आरोपी

कैसे हुआ अरेस्ट?

जानकारी के अनुसार आरोपी विजय ठाणे के कासरवडवली इलाके के एक होटल के पेड़ के पीछे छिपा हुआ था। पुलिस ने विजय के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की, जिससे वो पकड़ा गया। ठाणे के कासरवडवली इलाके में जाते ही पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर कर अरेस्ट किया। वहीं पुलिस के मुताबिक उसने बेरोजगारी के चलते ये कदम उठाया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पैसों के लिए बनाया सैफ को निशाना?

आरोपी विजय दास ठाणे के होटल में वेटर का काम करता था। कुछ समय से वो बेरोजगार चल रहा था इसलिए उसने पैसों के लिए सैफ अली खान को निशाना बनाया। आरोपी मुंबई के वर्ली कोलीवाड़ा में दोस्तों के साथ किराए के मकान में रहता है।

नाम बदलकर छुपा था आरोपी

जानकारी के मुताबिक अपनी पहचान छुपाने के लिए आरोप नाम बदल रहा था। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी के विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास कई नाम हैं। वहीं आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे हॉलिडे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

---विज्ञापन---

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया सच

मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर इंडियन वैलिड डॉक्यूमेंट नहीं हैं। वहीं आरोपी के डॉक्यूमेंट्स की पूरी तरह जांच की जाएगी। आरोपी मुंबई पांच से छह महीने पहले ही आया है। इंडिया में अवैध एंट्री के बाद उसने अपना नाम विजय दास रखा। उसके पास से जो डॉक्यूमेंट्स मिले हैं उन पर बांग्लादेश का पता है।

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack Case का एक और संदिग्ध आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, मुंबई लाएगी पुलिस

---विज्ञापन---
First published on: Jan 19, 2025 09:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola