Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Haq की कमाई में 5वें दिन हुई बढ़ोतरी, जानें कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर The Girlfriend का हाल

Haq vs. The Girlfriend Box Office Collection Day 5: यामी गौतम-इमरान हाशमी की फिल्म 'Haq' और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'The Girlfriend' ने 5वें दिन इतने करोड़ की कमाई की.

---विज्ञापन---

Haq vs. The Girlfriend Box Office Collection Day 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Haq vs. The Girlfriend Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर यामी गौतम-इमरान हाशमी की फिल्म ‘Haq’ और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘The Girlfriend’ पिछले 5 दिनों से सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. पहले वीकेंड पर दोनों ही फिल्मों ने बेहतरीन कमाई की, लेकिन उसके बाद से इन दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट आने लगी. जहां ‘Haq’ बॉक्स ऑफिस पर हल्की ही सही पकड़ बनाए हुए है. वहीं, ‘The Girlfriend’ का हाल काफी बुरा है. चलिए आपको बताते हैं कि दोनों फिल्मों ने अब तक कितने करोड़ रुपये छापे हैं?

‘Haq’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘Haq’ ने 5वें दिन 1.25 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 11.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, इसकी कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 21.11% रही. जिसमें सुबह के शो में 9.03%, दोपहर के शो में 17.43%, शाम के शो में 24.69%, और रात के शो में 33.27% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, छोटे बेटे बॉबी देओल के साथ घर गए दिग्गज एक्टर

‘The Girlfriend’ की कमाई में गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘The Girlfriend’ ने 5वें दिन मात्र 0.80 करोड़ (80 लाख) की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 8.03 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, इसकी कुल तेलुगु ऑक्यूपेंसी 23.30% रही. जिसमें, सुबह के शो में 16.16%, दोपहर के शो में 22.89%, शाम के शो में 24.93% और रात के शो में 29.21% रही.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इसके अलावा, फिल्म ‘The Girlfriend’ और ‘Haq’ ने वर्ल्डवाइड भी ठीक-ठाक कमाई की है. जहां रश्मिका की ‘The Girlfriend’ ने वर्ल्डवाइड 11.1 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘Haq’ ने 15.75 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है.

First published on: Nov 12, 2025 08:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola