बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा काफी चर्चाओं में बने रहते हैं। साल के शुरुआत में दोनों की तलाक की अफवाहें खूब वायरल हुई थीं। हालांकि सुनीता आहूजा ने इसे सिरे से नकार दिया था। उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें वो बोल रही थीं कि किसी की हिम्मत नहीं है जो हमें अलग कर दे। वहीं सुनीता अक्सर गोविंदा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात करती देखी जाती हैं। एक बार फिर सुनीता आहूजा ने गोविंदा संग अपने रिश्तों पर बात की है। आइए आपको भी बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: ‘मैं अलग आर्टिस्ट…’, भाई शाहिद कपूर से तुलना होने पर क्या बोले The Royals फेम एक्टर?
गहरे प्यार पर की बात
जूम को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के साथ गहरे प्यार पर प्रकाश डाला है। उन्होंने तलाक की सभी अफवाहों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर मैं और गोविंदा में से कोई कंफर्म करता है तो वो अलग बात है, लेकिन हम एक-दूसरे से अलग कभी नहीं रह सकते। हमारा प्यार बेहद मजबूत है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते अलग
सुनीता ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि गोविंदा मेरे बिना रह सकते हैं। किसी बेवकूफ इंसान या किसी बेवकूफ महिला के लिए हम अपने रिश्ते को कभी खत्म नहीं करेंगे। हम दोनों वाकई एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। कोई हमारे रिश्ते पर ग्रहण नहीं लगा सकता। हम एक-दूसरे से अलग होने के बारे में कभी सोचते भी नहीं।
अफवाहों को न दें हवा
सुनीता ने अफवाहों पर बात करते हुए कहा कि अफवाह एक अफवाह होती है। उसे तब तक नहीं मानना चाहिए जब तक उस पर पुष्टि न हो सके। किसी ने कोई भी अफवाह उड़ा दी तो आप लोग हां में हां मिलाने लग गए। आप पहले पूछो कि क्या ये सच है और मैं इसे कभी स्वीकार ही नहीं कर सकती। मुझे विश्वास है कि भगवान मेरा घर कभी नहीं तोड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आप लोग भी अफवाहों पर ध्यान मत दिया करो।
यह भी पढ़ें: ‘ये हैं मोहब्बतें’ की रूही अब बन गईं सोशल मीडिया सेंसेशन, रूहानिका धवन का ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस