Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

नए रियालिटी शो Goriyan Chali Gaon में ये स्टार्स आएंगे नजर, देखें लिस्ट कौन-कौन से नाम शामिल

नए शो 'गोरियां चली गांव' में जिन स्टार्स को अप्रोच किया गया है उनकी लिस्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से नाम इसमें शामिल हैं।

---विज्ञापन---

Goriya Chali Gaon
Goriya Chali Gaon

टीवी इंडस्ट्री में जल्द ही एक नया रियालिटी शो ‘गोरियां चली गांव’ दस्तक देने वाला है। इस शो का कॉन्सेप्ट अब तक के शोज से बिलकुल अलग और दिलचस्प होने वाला है। इस शो में ग्लैमर इंडस्ट्री के फेमस चेहरों को शहर की चकाचौंध से निकालकर गांव की असल जिंदगी में ढाला जाएगा। मिट्टी, खेत, देसी खाना और गांव के रीति-रिवाजों के बीच ये सेलेब्स कैसे खुद को ढालते हैं, यही इस शो की खास बात होगी। शो में किन-किन सितारों को अप्रोच किया गया है, आइए जानते हैं।

कौन-कौन से स्टार्स को किया गया अप्रोच?

सोशल मीडिया पेज ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक जिन स्टार्स को शो ‘गोरियां चली गांव’ के लिए अप्रोच किया गया है, उनमें आमना शरीफ, कृष्णा श्रॉफ, नायरा एम. बनर्जी, ऐश्वर्या खरे, अंजुम फकीह, अनीता हसनंदानी, जुड़वां बहनें चिंकी-मिंकी (सुरभि और समृद्धि) और डॉली जावेद जैसे नाम शामिल हैं। इन स्टार्स के नाम से जाहिर है कि जब शो स्ट्रीम होगा तब उसमें ग्लैमर, टैलेंट और एंटरटेनमेंट का भरपूर आनंद देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि अभी तक मेकर्स ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कब और कहां देखें शो? 

शो ‘गोरियां चली गांव’ को जल्द ही ZeeTV पर ऑनएयर होने वाला है। हालांकि, शो की शूटिंग डेट्स और टेलीकास्ट टाइम को लेकर अभी मेकर्स ने सस्पेंस बनाकर रखा है। लेकिन यह तय है कि यह शो 2025 का सबसे चर्चित रिएलिटी शो बन सकता है। इस शो की स्ट्रीमिंग डेट अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन इसके कॉन्सेप्ट और थीम को देखते हुए फैंस और दर्शक बसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 100 करोड़ से बस इतनी दूर Sitaare Zameen Par, Kuberaa की कमाई की जंग जारी

---विज्ञापन---

शो क्यों है खास?

शो ‘गोरियां चली गांव’ बेहद खास होने वाला है क्योंकि पहली बार टीवी पर दर्शकों को सेलेब्स को असली देशी लाइफ जीते हुए देखने का मौका मिलेगा। अर्बन सिटीज में रहने वाले स्टार्स को उनकी देशी जिंदगी में स्ट्रगल और सीखों की जर्नी दर्शकों के लिए काफी नई और रिफ्रेशिंग होगी। साथ ही, यह शो न केवल देसी भारत की झलक पेश करेगा बल्कि एंटरटेनमेंट की भी एक नई परिभाषा गढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: Raghubir Yadav Birthday: सपनों का ‘मुंगेरीलाल’ से पंचायत के प्रधान जी तक, जानें एक्टर के लाइफ के अनसुने किस्से

---विज्ञापन---
First published on: Jun 25, 2025 09:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola