Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

गौरव तनेजा के डॉग ‘माऊ’ की मौत से मचा बवाल, लगे आरोप, हो रही ट्रोलिंग; पुराना वीडियो भी वायरल

गौरव तनेजा अपने पैट की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं. यूजर्स सवाल उठा कर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं.

Gaurav Taneja dog controversy
गौरव तनेजा के पालतू कुत्ते 'माऊ' की मौत पर सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Gaurav Taneja: ‘फ्लाइंग बीस्ट’ गौरव तनेजा के पालतू कुत्ते ‘माऊ’ की मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. कभी गौरव तनेजा के फैमिली व्लॉग्स का हिस्सा रहे लैब्राडोर ‘माऊ’ की तबीयत खराब होने और फिर मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कई सवाल उठा रहे हैं. इस बीच गौरव के एक्स एंप्लॉय और फिटनेस क्रिएटर पुष्पेंद्र चौधरी ने माऊ की देखभाल को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

सोशल मीडिया पर मची हलचल

बताया जा रहा है कि माऊ काफी समय से बीमार था और उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया था. सोशल मीडिया पर उसकी मौत की खबर सामने आने के बाद लोग यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर उसे परिवार से दूर फार्महाउस क्यों भेजा गया और बीमार पड़ने के बाद उसकी देखभाल किस तरह हुई?

---विज्ञापन---

क्यों फार्महाउस भेजा गया था माऊ?

दरअसल, पिछले साल जब लोगों ने गौरव तनेजा से पूछा था कि माऊ अब उनके वीडियोज में क्यों नजर नहीं आता, तब उन्होंने ‘वेयर इज माऊ?’ नाम से एक वीडियो शेयर किया था. इसमें गौरव ने बताया था कि उन्होंने माऊ को अपने फार्महाउस भेज दिया है.

क्या बोले थे गौरव?

गौरव ने कहा था कि उनके परिवार के लिए घर में कुत्ते का रहना परेशानी बन रहा था. उन्होंने अपने पिता को होने वाली दिक्कतों का जिक्र करते हुए माऊ को फार्म भेजने के पीछे धार्मिक कारण भी बताए थे.

एक्स कर्मचारी ने लगाए कई आरोप

अब गौरव तनेजा के एक्स एंप्लॉय पुष्पेंद्र चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के जरिए माऊ की देखभाल को लेकर अपनी बात रखी है. चौधरी का दावा है कि उन्होंने फार्म पर मौजूद लोगों से माऊ का खास ख्याल रखने, उसे पर्याप्त खाना-पानी देने और दूसरे कुत्तों से अलग रखने के लिए कहा था.

---विज्ञापन---

कर्मचारी के दावों ने किया परेशान

उन्होंने यह भी दावा किया कि वह नौकरी के दौरान खुलकर इस मुद्दे पर बात नहीं कर सकते थे. चौधरी के मुताबिक, उन्होंने गौरव का ब्रांड छोड़ने से करीब एक हफ्ते पहले तक माऊ की देखभाल की थी और उसे अपने बेडरूम में भी रखा था.

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

माऊ की मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने गौरव तनेजा को ट्रोल कर रहे हैं. एक्टर और एनिमल एक्टिविस्ट जया भट्टाचार्य ने भी एक वीडियो शेयर कर गौरव के पुराने बयान पर सवाल उठाए हैं. हालांकि, पुष्पेंद्र चौधरी के लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. गौरव तनेजा की ओर से भी इस मामले में रिएक्शन सामने नहीं आए है.

First published on: Sep 24, 2026 02:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola