Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी की खबरों के बीच समय रैना की ब्लैक लग्जरी कार से उतरीं मेधा शंकर, पैपाराजी को देख हुईं शॉक्ड

Medha Shankr Spotted Stepping Out Samay Raina Black Luxury Car: बॉलीवुड एक्ट्रेस मेधा शंकर और समय रैना की शादी की अफवाहों के बीच एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Medha Shankr Spotted Stepping Out Samay Raina Black Luxury Car: फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने जोक्स से ज्यादा शादी की अफवाहों की वजह से खबरों में छाए हुए हैं. हाल ही में खबर आई थी कि समय रैना और एक्ट्रेस मेधा शंकर इस साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं. हालांकि, इन अफवाहों के बढ़ने से पहले ही समय रैना और मेधा शंकर ने अपने-अपने अंदाज में इस खबर को खारिज कर दिया था. इसी बीच मेधा शंकर का एक वीडियो सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने समय रैना के साथ मेधा शंकर की डेटिंग की खबरों को और हवा दे दी है. चलिए आपको पूरा माजरा विस्तार से समझाते हैं.

समय रैना की लग्जरी कार से उतरीं मेधा शंकर

वायरल वीडियो में फिल्म ’12th फेल’ फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर को मुंबई के जुहू में समय रैना की ब्लैक लग्जरी कार से उतरते हुए देखा गया है. इस दौरान मौके पर पैपराजी को देखकर वह शॉक्ड हो गईं. जानकारी के अनुसार, मुंबई के जुहू में मेधा शंकर सैलून जाने के लिए कार से निकली थीं, तभी फोटोग्राफर्स ने उन्हें समय की कार से उतरते हुए कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में मेधा पैपराजी को देखकर हैरान दिखाई दे रही हैं. हालांकि, रिएक्शन देने के बाद वह आगे सैलून की तरफ बढ़ गईं. अब सोशल मीडिया पर मेधा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

समय और मेधा की शादी…

बता दें कि मेधा शंकर और समय की डेटिंग को लेकर काफी समय से अफवाहें चल रही हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है. हाल ही में ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि समय और मेधा दिसंबर में शादी करने वाले हैं.

शादी पर तोड़ी चुप्पी

शादी की खबर पर रिएक्ट करते हुए मेधा शंकर और समय दोनों ने ही सोशल मीडिया पर हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देकर इन अफवाहों को खारिज कर दिया. समय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है. मेधा शंकर, सॉरी, शादी पोस्टपोन करनी पड़ेगी.’ मेधा ने भी समय की पोस्ट को रीशेयर करते हुए हंसने वाले इमोजी के साथ जवाब दिया.

First published on: Sep 24, 2026 03:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola