Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं Gaurav Gupta? जिन्होंने लाइव शो में पाकिस्तान फैन को किया रोस्ट, वीडियो हुआ वायरल

कॉमेडियन गौरव गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो पाकिस्तानी फैन को लाइव शो में रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर गौरव गुप्ता कौन हैं?

---विज्ञापन---

कॉमेडियन गौरव गुप्ता सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए हैं। गौरव ने अमेरिका में अपने लाइव शो में एक पाकिस्तानी फैन को जमकर रोस्ट किया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यहां तक की गौरव ने पाकिस्तानी फैन को हनुमान चालिसा तक पढ़ने को कह दिया। सोशल मीडिया पर गौरव का ये अंदाज ऑडियंस को काफी मजेदार लग रहा है। तो चलिए आपको भी बताते हैं गौरव ने पाकिस्तानी फैन को क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Rj Mahvash का प्रेडिक्शन हुआ सच, IPL 2025 का पोस्ट हुआ वायरल

---विज्ञापन---

पाकिस्तान फैन को क्या बोले गौरव?

गौरव गुप्ता फिलहाल अमेरिका में अपना स्टेंड अप कॉमेडी का लाइव शो कर रहे हैं। इसी दौरान गौरव को ऑडियंस में एक पाकिस्तानी फैन का पता चला। कॉमेडियन ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘भाई तुम में शो में आने के लिए काफी हिम्मत है। चलो कलाकार बैन है लेकिन ऑडियंस को तो इजाजत है ही।’ वहीं गौरव ने आगे अपने मजाक को जारी रखते हुए कहा, ‘चलो अब हनुमान चालीसा पढ़कर सुनाओ।’ इस पर सारी ऑडियंस जोर-जोर से हंसने लगी।

---विज्ञापन---

कश्मीर मुद्दे पर भी किया रोस्ट

वहीं गौरव यहां भी नहीं रुके उन्होंने कश्मीर विवाद भी छेड़ दिया और पाकिस्तानी फैन को जमकर रोस्ट किया। गौरव ने पाक फैन से पूछा, ‘हिंदी समझ आती है?’ इस पर पाकिस्तानी फैन ने सिर हिलाते हुए कहा, ‘हां।’ इसके बाद गौरव ने कहा कि फिर तुम लोगों को समझ नहीं आता, कि नहीं मिलेगा। इतने साल से बोल रहे हैं कि नहीं मिलेगा, नहीं मिलेगा लेकिन तुम लोग फिर आ जाते हो।’ फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोग गौरव की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

कौन हैं गौरव गुप्ता?

बता दें गौरव गुप्ता एक स्टेंड अप कॉमेडियन हैं। खासतौर पर गौरव ‘बनिया’ समाज, पारिवारिक रिश्तों और मिडिल क्लास स्ट्रगल पर वीडियो बनाने के लिए काफी फेमस हैं। ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में गौरव टॉप 12 फाइनलिस्ट में से एक थे। इस शो को अक्षय कुमार ने जज किया था। इसी के बाद से गौरव को पहचान मिली। अब उनके सभी वीडियोज काफी वायरल रहते हैं। लोग उनके हल्के-फुल्के पारिवारिक मजाक को काफी पसंद करते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Housefull 5 की Advance Booking में जबरदस्त शुरुआत, रिलीज से पहले ही मेकर्स की हुई चांदी-चांदी

First published on: Jun 02, 2025 11:58 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola