Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन थे मेजर शैतान सिंह भाटी? जिनकी जिंदगी पर बनी फिल्म 120 Bahadur, टीजर में दिखी झलक

Who was Major Shaitan Singh Bhati?: फिल्म '120 बहादुर' के साथ फरहान अख्तर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इस फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर मेजर शैतान सिंह भाटी कौन थे?

---विज्ञापन---

Who was Major Shaitan Singh Bhati?

Who was Major Shaitan Singh Bhati?: फरहान अख्तर फिल्म ‘120 बहादुर’ के साथ फिर से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। आज ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। यह फिल्म साल 1962 में रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है, जो भारत के 120 भारतीय सैनिकों की वीरता, साहस और बलिदान की कहानी को बड़े पर्दे पर बयां करेगी। ‘120 बहादुर’ का टीजर भी काफी दमदार और जबरदस्त है। इस फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने रेजांग ला की लड़ाई में भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था। क्या आप जानते हैं कि मेजर शैतान सिंह भाटी कौन थे और उन्होंने 1962 में क्या किया था?

कौन थे मेजर शैतान सिंह भाटी?

मेजर शैतान सिंह भाटी परमवीर चक्र से सम्मानित एक भारतीय सेना अधिकारी थे। उनका जन्म 1 दिसंबर 1924 को राजस्थान में हुआ था। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद जोधपुर की राज्य सेना में शामिल हो गए। जब जोधपुर रियासत का भारत में विलय हो गया, तो उन्हें कुमाऊं रेजिमेंट में ट्रांसफर कर दिया गया। कुमाऊं रेजिमेंट में काम करते हुए उन्होंने नागा हिल्स के ऑपरेशन और 1961 में गोवा के भारतीय विलय का भी हिस्सा रहे थे।

---विज्ञापन---

भारत-चीन युद्ध में हुए बलिदान

इसके बाद 1962 में उन्हें कुमाऊं रेजिमेंट की 13वीं बटालियन चुशुल सेक्टर में ड्यूटी मिली थी। 18 नवंबर 1962 की सुबह जब अचानक चीनी सैनिकों ने हमला कर दिया, तब उन्होंने अपनी का सबूत देते हुए चीनी सैनिकों के हमलों को विफल किया। भारत-चीन युद्ध के दौरान उन्होंने अपने 120 भारतीय सैनिकों का नेतृत्व करते हुए मनोबल बढ़ाया और 3000 चीनी सैनिकों से भिड़ गए। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए, इसके बाद भी चीनी सैनिकों से लड़ते रहे और बलिदान हो गए। उनके इस साहस के लिए उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: Santhosh Balaraj Death: मशहूर प्रोड्यूसर के स्टार बेटे का पीलिया से निधन, हादसे में गई थी पिता की जान

---विज्ञापन---

‘120 बहादुर’ में कौन-कौन

फिल्म ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर के अलावा राशि खन्ना, विवान भटेना, सुरजा, अंकित सिवाच, रामलाल यादव, लकी कबूतर, एजाज खान, आशुतोष शुक्ला और अजिंक्य देव की भी अहम भूमिका है। फिल्म का टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

First published on: Aug 05, 2025 07:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola