Entertainment News Live In Hindi: टीवी के सबसे लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी के शो छोड़ने की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया था. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि दयाबेन की तरह अब जेठालाल भी शो को अलविदा कह रहे हैं. हालांकि, अब शो के मेकर्स ने इन तमाम खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह झूठा बताया है. मेकर्स ने साफ किया है कि दिलीप जोशी कहीं नहीं जा रहे हैं और शो की कहानी जेठालाल के इर्द-गिर्द ही चलती रहेगी.
अंजलि आनंद का बॉडी शेमिंग पर छलका दर्द
एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि आनंद (Anjali Anand) इन दिनों अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में नया स्टैंडर्ड सेट कर रही हैं. हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) में उनके काम को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अच्छी कमाई के बीच अंजलि ने अपने शुरुआती दिनों और बढ़े हुए वजन के कारण झेलनी पड़ी बॉडी शेमिंग पर खुलकर बात की है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhamaal 4 and Alpha and Welcome To The Jungle collection)
अजय देवगन, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ की सोमवार की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 8.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अगर रविवार से तुलना करें तो चौथे दिन फिल्म की कमाई में सीधे 20.15 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 19 प्रतिशत रही और देशभर में इसके 10,598 शो चले. चार दिनों में फिल्म ने भारत में कुल 73.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 102.35 करोड़ रुपये पहुंच गई है. इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है.
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की धांसू कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली थी. 18वें दिन की 0.55 करोड़ रुपये की कमाई को मिलाकर ‘वेलकम टू द जंगल’ का अब तक का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 130.10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.
वहीं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) स्टारर यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. 3 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी. अपने 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार के इम्तिहान में इस फिल्म ने अक्षय कुमार की फिल्म को पछाड़ते हुए 0.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. ‘अल्फा’ का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन अब बढ़कर 54.35 करोड़ रुपये हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related