नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप' सीजन 2 में नजर आ रही हैं. आकांक्षा चमोला ने फिर से एक शॉकिंग खुलासा किया है. आकांक्षा ने कहा कि वो शादी से पहले एक बायसेक्सुअल थी. इस बारे में बताते हुए आकांक्षा काफी इमोशनल भी हो गई है. पढ़ें पूरी खबर...
---विज्ञापन---
Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने खिलाफ इंटरनेट पर मौजूद एआई-जनरेटेड डीपफेक और मॉर्फ्ड कंटेंट को हटाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ऐसा कंटेंट पोस्ट करने के खिलाफ रोक लगाने की मांग की है. इस मामले पर सुनवाई करते हुए जस्टिस माधव जामदार की पीठ ने संबंधित पक्षों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को वेबसाइटों से ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने के लिए एक सिस्टम बनाने का निर्देश दिया है. अदालत इस गंभीर मामले पर अगली सुनवाई 6 जुलाई को करेगी.
बॉलीवुड की दिग्गज और बेबाक एक्ट्रेस नीना गुप्ता आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. अपने समय से आगे की सोच रखने वाली नीना गुप्ता ने न केवल पर्दे पर, बल्कि अपनी असल जिंदगी में भी रूढ़ियों को तोड़ा है. ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों और ‘पंचायत’ जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज से एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस आज भी मनोरंजन जगत में पूरी तरह सक्रिय हैं. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित इस एक्ट्रेस को उनकी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ हर मुद्दे पर अपनी खुलकर और बेबाक राय रखने के लिए जाना जाता है.
आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक काफी कमजोर शुरुआत की है. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन भारत में सिंगल डिजिट में कारोबार किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अल्फा’ ने अपने ओपनिंग डे पर 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. पहले दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत रही, जबकि देशभर में इसके 7,534 शो चले. भारत में पहले दिन 9 करोड़ रुपये का कारोबार करने के अलावा फिल्म ने दुनियाभर में 15.8 करोड़ रुपये की कमाई की.
वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. आलिया भट्ट की नई फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज के बावजूद फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा है. बता दें कि 8वें दिन इस फिल्म ने भारत में 4.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 89.65 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप' सीजन 2 में नजर आ रही हैं. आकांक्षा चमोला ने फिर से एक शॉकिंग खुलासा किया है. आकांक्षा ने कहा कि वो शादी से पहले एक बायसेक्सुअल थी. इस बारे में बताते हुए आकांक्षा काफी इमोशनल भी हो गई है. पढ़ें पूरी खबर...
सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अंशुला के मेहंदी समारोह की एक झलक शेयर की है. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में ये नहीं बताया है कि ये शादी का कौन-सा फंक्शन सेलिब्रेट किया जा रहा है, लेकिन शेयर किए गए पोस्ट के आसपास का माहौल देखकर पता चलता है कि अंशुला की मेहंदी का फंक्शन है. पढ़ें पूरी खबर...
एक्टर चंद्रचूड़ सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. इस बार एक्टर अपनी एक वीडियो की वजह से चर्चा में आए हैं. इस वीडियो में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह अपने घर के बाहर खड़े अधिकारियों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर शुरू हुए CBFC विवाद पर सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस, सलमान खान फिल्म्स, ने एक ऑफिशियली बयान जारी किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस मामले पर अपनी सफाई दी. पढ़ें पूरी खबर...
हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हुई 7 एपिसोड की सीरीज ने भी कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया. रिलीज होते ही इस सीरीज ने ना सिर्फ टॉप 5 में जगह बनाई बल्कि IMDb पर भी धांसू रेटिंग हासिल की है. आइए इसके बारे में जानते हैं...पूरी खबर पढ़ें
महेश भट्ट बॉलीवुड के सबसे चर्चित फिल्ममेकर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों का निर्देशन किया है। हाल ही में उन्होंने फिल्म निर्देशन से संन्यास लेने की घोषणा की है. ऐसे में आइए उनकी उन 5 क्लासिक फिल्मों पर नज़र डालते हैं, जिन्हें आज भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं. इन फिल्मों में रोमांस, ड्रामा, थ्रिलर और दमदार कहानी का शानदार मेल देखने को मिलता है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स की कथित शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने न्यूयॉर्क में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध के पीछे छिपा एक ऐसा काला और डार्क सच सामने आया है, जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. टेलीविजन और फिल्मों की एक बेहद लोकप्रिय एक्ट्रेस ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा खौफनाक किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. पूरी खबर यहां पढ़ें...
बॉलीवुड फिल्मों में कहानी की मांग के अनुसार अभिनेताओं के बीच रोमांटिक और बोल्ड सीन्स फिल्माना बेहद आम बात है. लेकिन हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा दिलचस्प किस्सा भी दर्ज है, जब इंडस्ट्री के एक बेहद मंझे हुए और टैलेंटेड एक्टर के हेमा मालिनी के साथ इंटीमेट सीन करने में पसीने छूट गए थे. खुद उस मशहूर एक्ट्रेस और फिल्म की महिला डायरेक्टर के काफी समझाने के बाद भी जब वह अभिनेता किसी भी हाल में राजी नहीं हुआ. पूरी खबर यहां पढ़ें...
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं. दोनों अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. बीते दिनों उनके रिश्ते को लेकर अलगाव की अफवाहें सामने आई थीं. अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ ऐसा नोटिस किया है, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर नए कयास लगाए जाने लगे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला. यहां पढ़ें पूरी खबर...
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की कथित तौर पर उनके पति प्रदीप चौहान ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज हुई फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) की रिलीज को इस शुक्रवार को 8 दिन पूरे हो चुके हैं. इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में आलिया भट्ट और बॉबी देओल की मच अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा (Alpha) ने दस्तक दी है. कड़े मुकाबले और बड़े क्लैश के बावजूद अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म के पैर बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से जमे हुए हैं और फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
भारतीय सिनेमा और टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. अपनी शानदार अदाकारी और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली नीना गुप्ता ने 'बधाई हो' और 'पंचायत' जैसी सुपरहिट परियोजनाओं से दर्शकों के दिलों में एक खास और मजबूत जगह बनाई है.
एआई (AI) के गलत इस्तेमाल और डीपफेक वीडियो के खिलाफ अब अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने अपनी याचिका में मॉर्फ्ड कंटेंट को तुरंत हटाने की मांग की है. मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस माधव ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को ऐसी आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए एक सिस्टम बनाने का निर्देश दिया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.