Wednesday, 14 January, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: बॉर्डर 2 के वरुण धवन की इमेज खराब करने के लिए चल रहा है कैंपेन, बांटे जा रहे हैं 5 लाख रुपये

Entertainment News in Hindi LIVE: तमिल स्टार शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'पराशक्ति' का पहले दिन बॉक्स ऑफिस सामने आ गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है और इस फिल्म का हाल ही में गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज किया गया था. गाना रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया, लेकिन इस गाने को लेकर वरुण धवन का जमकर मजाक बनाया गया और लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया. हालांकि अब एक इंफ्लूएंसर थारा भाई जोगिंदर ने दावा किया है कि वरुण धवन की इमेज खराब करने के लिए कैंपेन चलाया जा रहा है और लोगों को ऐसा करने के लिए 5 लाख रुपये ऑफर किए जा रहे हैं. उन्होंने इसके साथ एक रिकॉर्डिंग भी शेयर की. हालांकि इस बातचीत के दौरान जोगिंदर ने उस शख्स को ऐसा करने के लिए खरी खोटी भी सुनाई.

तमिल स्टार शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘पराशक्ति’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, और साथ ही इसके पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलाल और शिवकार्तिकेयन की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस फिल्म को लेकर लोगों का रिव्यू काफी मिला-जुला रहा. जहां कुछ लोगों को फिल्म बहुत पसंद आई और कुछ लोगों को पसंद नहीं आई.

इसके अलावा, बॉलीवुड की ‘आशिकी’ गर्ल अनु अग्रवाल आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही है. अनु ने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया. इसके बाद साल 1988 में उन्होंने दूरदर्शन के सीरियल ‘इसी बहाने’ से एक्टिंग में डेब्यू किया. इसके 2 साल बाद ही अनु ने 1990 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और रातोंरात स्टार बन गई. लेकिन फिर एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी.

प्रभास और संजय दत्त की फिल्म ‘द राजा साहब’ ने दूसरे दिन सिर्फ 27.83 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में 90.73 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, ‘द राजा साहब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 138.4 करोड़ तक पहुंच गया है. इसके अलावा, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 37वें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1245.75 करोड़ तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

21:59 (IST) 11 Jan 2026
Entertainment News LIVE: बॉर्डर 2 के वरुण धवन की इमेज खराब करने के लिए दिए जा रहे हैं 5 लाख रुपये, ऐसे हुए खुलासा

बॉर्डर 2 में वरुण धवन एक अहम रोल अदा करने वाले हैं. हाल ही में फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हुआ था, जिसके बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया है. हालांकि अब एक इंफ्लूएंसर ने दावा किया है कि वरुण धवन के खिलाफ नेगेटिव कैंपेन चलाया जा रहा है और इसके लिए लोगों को 5 लाख रुपये ऑफर किए जा रहे हैं. उन्होंने इस दौरान कॉल रिकॉर्डिंग भी शेयर की है और उस शख्स को ऐसा करने के लिए जमकर खरी खोटी भी सुनाई है. साथ ये भी कहा कि वह पुलिस कंप्लेन भी करेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://e24bollywood.com/bollywood/border-2-influencer-reveals-campaign-against-varun-dhawan-and-being-offered-5-lakh-rupees-for-negative-review/511768/

19:52 (IST) 11 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Prashant Tamang की मौत के बाद 'बैटल ऑफ गलवान' के सेट से वायरल हुई फोटो

इंडियन आइडल 3 के विनर रहे प्रशांत तमांग का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. एक्टर के निधन के बाद अब उनकी बैटल ऑफ गलवान फिल्म के सेट से तस्वीरें वायरल हो रही हैं. वह सलमान खान की इस मूवी में नजर आने वाले हैं. हालांकि उनके किरदार का अभी खुलासा नहीं हुआ है. इस तस्वीर में वह फिल्म के क्रू मेंबर्स और एक्टर्स के साथ दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर मूवी के सेट से ये तस्वीरें खुद शेयर की थीं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/p/DRO5WxFjhWA/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

19:01 (IST) 11 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Haq फिल्म देख यामी गौतम की फैन हुई आलिया भट्ट, की तारीफ

आलिया भट्ट ने हाल ही में यामी गौतम की फिल्म हक देखी. जिसके बाद उन्होंने यामी गौतम के अभिनय की जमकर तारीफ की और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा, "आपने मेरा दिल जीत लिया क्वीन, मैं आपकी फैन हो गई हूं." बता दें कि इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर फिल्म हक अब नेटफ्लिक्स पर खूब ट्रेंड हो रही है और सिर्फ आलिया भट्ट ने ही नहीं बल्कि फराह खान, अंकिता लोखंडे भी इस मूवी की तारीफ कर चुके हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

18:10 (IST) 11 Jan 2026
Entertainment News LIVE: क्या है माही विज और नदीम के बीच रिश्ता? अंकिता लोखंडे ने खोला राज

माही विज ने हाल ही में एसके टीवी के सीईओ नदीम नादज को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक फोटो पोस्ट की थी और उन्हें आई लव यू भी कहा था, जिसके बाद लोगों ने माही को ट्रोल करना शुरू कर दिया था. साथ ही दोनों के रिश्ते पर भी सवाल खड़े किए थे. इसके बाद अब अंकिता लोखंडे ने माही विज और नदीम के रिश्ते के बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सच बताया है. उन्होंने कहा है कि नदीम माही के लिए, जय के लिए पिता समान हैं और तारा के लिए भी पिता की तरह है. उन्होंने ट्रोलर्स से रुक जाने की रिक्वेस्ट की है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

15:18 (IST) 11 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Nupru Sanon और Stebin Ben ने रचाई क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में उदयपुर में क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी कर ली है. कपल इस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं. वहीं, इसके बाद बताया जा रहा है कि वे हिंदू रीति रिवाजों से भी शादी करेंगे और जानकारी के मुताबिक कपल 13 जनवरी को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DTXETbCChDe/?utm_source=ig_web_copy_link

13:54 (IST) 11 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'इंडियन आइडल' के विनर प्रशांत तमांग का निधन

इंडियन आइडल' के सीजन 3 के विनर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने नई दिल्ली के अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली. प्रशांत तमांग के निधन की खबर उनके करीबी दोस्त, कंपोजर और फिल्ममेकर राजेश घाटानी ने दी है. पढ़ें पूरी खबर...

13:05 (IST) 11 Jan 2026
Entertainment News LIVE: माही विज ने किससे किया प्यार का इजहार?

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज इस समय अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने बेस्ट फ्रेंड नदीम के लिए अपनी फिलिंग्स और प्यार को जाहिर किया है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DTU-e7iCB1r/?utm_source=ig_web_copy_link

12:51 (IST) 11 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘धुरंधर’ ने 37वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 37वें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1245.75 करोड़ तक पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/reel/DSAtdYVDIp4/?utm_source=ig_web_copy_link

11:40 (IST) 11 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘द राजा साहब’ ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

प्रभास और संजय दत्त की फिल्म ‘द राजा साहब’ ने दूसरे दिन सिर्फ 27.83 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में 90.73 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, ‘द राजा साहब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 138.4 करोड़ तक पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/reel/DTVHVzGiAa8/?utm_source=ig_web_copy_link

09:37 (IST) 11 Jan 2026
Entertainment News LIVE: नुपुर सैनन की के संगीत में कृति सेनन ने पहना इनता महंगा लहंगा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने बहन नुपुर सैनन के संगीत फंक्शन में काफी महंगा लहंगा पहनकर डांस किया, जिसकी कई सारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. कृति सैनन के संगीत वाले लहंगे की कीमत आपके होश उड़ा देगी. पढ़े पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DTUjBH3jFET/?utm_source=ig_web_copy_link

09:02 (IST) 11 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 57 साल की हुईं ‘आशिकी’ गर्ल अनु अग्रवाल

इसके अलावा, बॉलीवुड की ‘आशिकी’ गर्ल अनु अग्रवाल आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही है. अनु ने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया. इसके बाद साल 1988 में उन्होंने दूरदर्शन के सीरियल ‘इसी बहाने’ से एक्टिंग में डेब्यू किया. इसके 2 साल बाद ही अनु ने 1990 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और रातोंरात स्टार बन गई. लेकिन फिर एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी.

https://www.instagram.com/p/DMh9wBuoJXk/?utm_source=ig_web_copy_link

07:56 (IST) 11 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म Parasakthi का कितना रहा Day 1 कलेक्शन

तमिल स्टार शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘पराशक्ति’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, और साथ ही इसके पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलाल और शिवकार्तिकेयन की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस फिल्म को लेकर लोगों का रिव्यू काफी मिला-जुला रहा. जहां कुछ लोगों को फिल्म बहुत पसंद आई और कुछ लोगों को पसंद नहीं आई.

https://www.instagram.com/reel/DQt9PpkkvMa/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Jan 11, 2026 07:54 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.