---विज्ञापन---
Sanjay Dutt से Mika Singh तक, इन एक्टर्स ने छोड़ी थी अक्षय कुमार की Welcome To The Jungle, जानें क्या रही वजह
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और चार दिनों में शानदार कलेक्शन भी कर चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में कुछ और बड़े कलाकार भी नजर आने वाले थे, जिन्होंने बीच में ही इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली थी? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह.
संजय दत्त
जब फिल्म का ऐलान हुआ था, तब इससे कई बड़े कलाकार जुड़े थे. हालांकि, कुछ महीनों के भीतर ही अलग-अलग कारणों से कई सितारों को इस प्रोजेक्ट से हटना पड़ा. हाल ही में Variety की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय दत्त भी शुरुआत में इस फिल्म का हिस्सा थे. अक्षय कुमार ने फ्रेंचाइजी में उनका स्वागत करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया था. हालांकि, बाद में अभिनेता फिल्म से अलग हो गए.
मीका सिंह
अगर मीका सिंह की बात करें तो उनके फिल्म से हटने की वजह अब तक सामने नहीं आई है. वह फिल्म के टीजर में कुछ देर के लिए नजर आए थे, जिससे फैंस काफी एक्तसाइटेड हो गए थे. हालांकि, बाद में वह फिल्म में कहीं दिखाई नहीं दिए.
शारिब हाशमी
'द फैमिली मैन' फेम अभिनेता शारिब हाशमी भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने वाले थे. हालांकि, अपनी वेब सीरीज की शूटिंग और शेड्यूल क्लैश के कारण उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी. इस बारे में उन्होंने कहा था, "मैंने फिल्म तब साइन की थी, जब किसी दूसरे प्रोजेक्ट के साथ कोई टकराव नहीं था. लेकिन बाद में शूटिंग में देरी हो गई."
राहुल देव-इनामुलहक
इसके अलावा राहुल देव भी इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन शेड्यूल की वजह से उन्हें भी यह प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा. इस सूची में इनामुलहक का नाम भी शामिल है. वह इस फिल्म में काम करना चाहते थे, लेकिन उन्हें अपने किरदार के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई थी. इसी वजह से उन्होंने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली. उन्होंने कहा, "अगर मुझे यह पता ही नहीं हो कि मैं किस तरह की दुनिया का हिस्सा बनने जा रहा हूं, तो मैं किसी फिल्म में कैसे काम कर सकता हूं?"
वेलकम टू द जंगल में नजर आए ये कलाकार
बता दें कि 'वेलकम टू द जंगल', 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. फिल्म में कुल 34 कलाकार नजर आए हैं. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, दलेर मेहंदी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, उर्वशी रौतेला, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार और जाकिर हुसैन समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.