करण जौहर का पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 9 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. यह शो जल्द ही दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए लौट रहा है. बीते दिनों शो में पहुंचने वाले मेहमानों की लिस्ट का खुलासा हुआ था. वहीं, अब शो के पहले एपिसोड में कौन आने वाला है, इसको लेकर भी अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि सलमान खान शो के पहले एपिसोड में पहुंचेंगे. तो चलिए जानते हैं कि वो शो में अकेले नजर आएंगे या कोई और भी साथ आएगा.
इन सीजन में नजर आ चुके हैं सलमान
सलमान खान कॉफी विद करण में पहले भी नजर आ चुके हैं. इससे पहले वो शो के तीन सीजन में नजर नहीं आए थे, लेकिन चौथे सीजन में के पहले एपिसोड में सलमान खान ने शिरकत की थी. हालांकि वह तब शो में अकेले नहीं बल्कि अपने पिता सलीम खान के साथ पहुंचे थे. इसके बाद वह 5वें सीजन में भी नजर आए थे. इसमें उनके साथ भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी नजर आए थे. इसके अलावा वो एक सीजन में अकेले भी पहुंचे थे और सीजन 9 में भी वो रिपोर्ट्स के मुताबिक अकेले ही नजर आने वाले हैं.
शो के पहले गेस्ट बनेंगे सलमान खान
दरअसल, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान कॉफी विद करण के नौवें सीजन के पहले एपिसोड में नजर आएंगे. सोर्स के मुताबिक, “सलमान खान ने करण जौहर से कह दिया है कि वो प्रीमियर एपिसोड पर आ रहे हैं. हालांकि बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं. उन्होंने तय किया है कि इस साल सलमान खान अकेले ही शो पर नजर आएंगे.” वहीं, शो के प्रीमियर डेट को लेकर फिलहाल कोई कंफर्मेशन सामने नहीं आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि ये अक्टूबर या नवंबर तक आ सकता है. लेकिन इसकी ऑफिशियल डेट अनाउंस होनी बाकी है.
ये स्टार्स शो में हो सकते हैं शामिल
बता दें कि गेस्ट लिस्ट में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा, अनीत पड्डा, अहान पांडे, सैफ अली खान, आमिर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जैसे कलाकारों का नाम सामने आया है.
सलमान खान वर्क फ्रेंट
सलमान खान के काम को लेकर बात करें तो एक्टर इन दिनों वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही फिल्म SVC63 में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी. इसके अलावा उनकी फिल्म ‘मातृभूमि से नो टू वॉर’ की रिलीज होनी बाकी है. किन्ही कारणों से फिल्म की रिलीज डेट टली हुई है.
यह भी पढ़ें- सलमान खान के बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक! फिर भाईजान ने खुद संभाले मुश्किल स्टंट्स