Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

फेमस इन्फ्लुएंसर का निधन, LIVE स्ट्रीमिंग के दौरान गई जान

मशहूर इन्फ्लुएंसर की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जान चली गई. इस खबर ने उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है, आइए जानते हैं कि आखिर हुआ क्या है?

सोशल मीडिया की दुनिया से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. मेक्सिको के मशहूर टिकटॉक इन्फ्लुएंसर सीजर गैस्टेलम का निधन हो गया है, उनकी लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिसने उनके लाखों फॉलोअर्स को सदमे में डाल दिया है, वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की सेफ्टी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इन्फ्लुएंसर पर बरसाईं गोलियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मेक्सिको के सिनालोआ राज्य की राजधानी कुलियाकन में हुई. सीजर एक KFC की पार्किंग में अपने दो साथियों के साथ मौजूद थे और टिकटॉक पर लाइव थे. वीडियो में वह हंसते हुए बात करते नजर आ रहे थे. तभी अचानक बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे. उनमें से एक ने बंदूक निकाली और सीजर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. हमला इतना अचानक हुआ कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और हमलावर मौके से फरार हो गए.

---विज्ञापन---

वीडियो में सीजर ने किया था खुलासा

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए लोग इसे शेयर करने से बचने की अपील भी कर रहे हैं. शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि हत्या का संबंध मेक्सिको में सक्रिय ड्रग कार्टेल की हिंसा से हो सकता है. अधिकारियों का कहना है कि सीजर ने हाल ही में कुछ ऐसे वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें एक आपराधिक गिरोह का जिक्र किया गया था. फिलहाल जांच जारी है और अभी तक किसी खास संगठन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

मेक्सिको की राष्ट्रपति ने कही ये बात

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. बता दें, सीजर गैस्टेलम टिकटॉक पर 6.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स रखते थे. उनके कॉमेडी वीडियो और क्षेत्रीय मेक्सिकन संगीत पर बनाए गए कंटेंट को लोग खूब पसंद करते थे. इंस्टाग्राम समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बता दें, कि यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले मई 2025 में 23 साल की ब्यूटी इन्फ्लुएंसर वैलेरिया मार्केज की भी टिकटॉक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि मेक्सिको में सोशल मीडिया स्टार्स भी अब अपराधियों के निशाने पर हैं. बहरहाल, सीजर गैस्टेलम की मौत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या डिजिटल दुनिया की पॉपुलैरिटी अब जानलेवा भी बनती जा रही है

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2026 09:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola