Entertainment News Live In Hindi: दिग्गज गायिका अलका याग्निक को संगीत की दुनिया में उनके बेहतरीन योगदान के लिए देश के प्रतिष्ठित सम्मान ‘पद्म भूषण’ से नवाजा गया है. मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया. पिछले दो साल से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण लाइमलाइट से दूर चल रहीं अलका याग्निक इस सम्मान को पाकर बेहद भावुक हो गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर सरकार और अपने फैंस का आभार जताया. सिंगर ने बताया कि मुश्किल दौर में फैंस की दुआओं और प्यार ने ही उन्हें हिम्मत दी है.
कपूर खानदान में जश्न का माहौल
बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल है. फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जल्द ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत हो चुकी है और हाल ही में माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं, हाल ही में अंशुला ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरा कपूर खानदान जश्न में डूबा नजर आ रहा है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Cocktail 2 Box Office Collection)
बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले वीकेंड और सोमवार को दमदार कमाई करने के बाद इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने मंगलवार यानी अपने पांचवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही तगड़ा प्रदर्शन किया है. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी मजबूत पकड़ के साथ थिएटर्स में लगातार आगे बढ़ रही है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related