---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: बेटे जुनैद की फिल्म फ्लॉप होने पर भावुक हुए आमिर खान, बयां किया अपना दर्द; बोले- ‘दिल टूट जाता है जब…’

Entertainment News Live: एक तरफ जहां फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप होने से आमिर खान गहरे सदमे में हैं, वहीं दूसरी तरफ साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार मोहनलाल आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live In Hindi: जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई, जिससे आमिर खान काफी दुखी हैं. हाल ही में मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अपना दर्द बयां करते हुए एक भावुक बात कही. उन्होंने बताया कि जब भी उनकी कोई फिल्म फ्लॉप होती है, तो उन्हें ऐसा सदमा लगता है जैसे उन्होंने अपना बच्चा खो दिया हो. आमिर के मुताबिक, दर्शकों की यह निराशा उन्हें अंदर तक हिला देती है और वह अगले दो-तीन महीनों के लिए गहरे डिप्रेशन में चले जाते हैं.

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल का आज जन्मदिन

साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार मोहनलाल आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें देशभर से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं. 45 साल से भी लंबे फिल्मी सफर में 400 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर चुके मोहनलाल के लिए आज का दिन बेहद स्पेशल है. उनके इस जनमदिन पर फैंस से लेकर सिनेमा जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां और उनके करीबी उन्हें सोशल मीडिया पर खास अंदाज में शुभकामनाएं भेज रहे हैं.

---विज्ञापन---

‘राजा शिवाजी’ ने 20वें दिन कितना कलेक्शन किया?

मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने अपनी रिलीज के बाद से ही उम्मीद से कहीं ज्यादा कारोबार कर हर किसी को हैरान किया था, लेकिन रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को फिल्म की कमाई धड़ाम हो गई और इसने महज 1.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो कि इसका अब तक का सबसे धीमा कलेक्शन है. हालांकि, कछुए की रफ्तार से ही सही, फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है. रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 20 दिनों में कुल 88.10 करोड़ रुपये का घरेलू नेट कलेक्शन कर लिया है और यह जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है.

---विज्ञापन---
08:35 (IST) 21 May 2026
Entertainment News Live: ‘राजा शिवाजी’ ने 20वें दिन कितनी कमाई की?

Raja Shivaji Box Office Report Day 20: शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने वाली रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की कमाई में अब भारी गिरावट आई है. अपने 20वें दिन फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है, जिससे साफ है कि सिनेमाघरों में अब शुरुआती हफ्तों जैसी भीड़ नहीं जुट रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

08:22 (IST) 21 May 2026
Entertainment News Live: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल का आज जन्मदिन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सुपरस्टार मोहनलाल का आज जन्मदिन है. बता दें कि एक्टर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं एक्टर को इस खास मौके पर ढेरों बधाइयां मिल रही हैं. उन्होंने अपने 45 साल से भी ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में करीब 400 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है.

First published on: May 21, 2026 08:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.