---विज्ञापन---
Netflix पर ट्रेंड कर रही असल घटना पर बनी ये फिल्म, इस धांसू कहानी को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Netflix Trending Film: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर सप्ताह तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. हालांकि कुछ मूवीज होने के बाद ही ओटीटी पर छा जाती हैं. हालांकि आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. यह फिल्म असल घटना पर आधारित है और इन दिनों इसकी जोरों पर चर्चा हो रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ये फिल्म
दरअसल, हम जिस मूवी के बारे में बात कर रहे हैं उसे IMDb पर काफी कम रेटिंग मिली है. लेकिन उसके बाद भी अपनी असल कहानी को लेकर यह नेटफ्लिक्स पर दुनिया भर में ट्रेंड कर रही है.
द क्रेश
हम बात कर रहे हैं फिल्म द क्रेश की. यह एक हॉलीवुड डॉक्यूमेंट्री मूवी है, जो कि 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इसका डायरेक्शन गैरेथ जॉनसन ने किया है.
असल घटना पर बनी है द क्रेश
फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक सच्ची घटना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म है. इस मूवी की कहानी एक टीनएज लड़की के कार दुर्घटना के आस-पास घूमती है, जो बाद में एक मर्डर में बदल जाती है.
द क्रेश की कहानी कर देगी हैरान
वह टीनएज लड़की अपनी कार से एक बिल्डिंग में जोरदार टक्कर मारती है, जिसमें लड़की के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त की मौके पर ही मौत हो जाती है. शुरुआती जांच में चीजें सामान्य लगती हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि यह एक सोची समझी साजिश होती है.
दुनिया भर में और यूएस में ट्रेंड कर रही है द क्रेश
नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म तीसरे स्थान पर दुनिया भर में ट्रेंड कर रही है. साथ ही यूएस में यह नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.इस फिल्म को IMDB पर 6.6 की रेटिंग मिली है. फिल्म की कहानी, किरदार चौंकाने वाले हैं. वहीं यह असल घटना पर बनी डॉक्यूमेंट्री मूवी है, इस कारण आप इसे अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.