Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Fwice बैन के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए Ranveer Singh, ‘Don 3’ बवाल के चलते मास्क और चश्मे से छुपाया मुंह

रणवीर सिंह के डॉन 3 से बाहर होने के बाद फरहान अख्तर ने FWICE से पूरे मामले पर शिकायत की. जिसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह को बैन कर दिया है. वहीं, अब एक्टर इस पूरे विवाद के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं.

---विज्ञापन---

Ranveer Singh
Ranveer Singh

Ranveer Singh Don 3 Controversy: रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं. बीते दिनों उनकी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही है. अपनी दोनों फिल्मों की सफलता के बाद से ही रणवीर खबरों में छाए हुए है. हालांकि हाल ही में वह डॉन 3 को लेकर चल रहे विवाद के कारण चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर को FWICE ने बैन कर दिया है, क्योंकि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की डॉन 3 से अपना नाम वापस ले लिया है. वहीं, FWICE के बैन लगाने के बाद अब एक्टर पहली बार मीडिया के सामने आए हैं.

पहली बार एयरपोर्ट स्पॉट हुए रणवीर सिंह

दरअसल, रणवीर सिंह को मंगलवार की देर सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. इस दौरान वह चुपचाप अपनी गाड़ी से उतरते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने सिंपल व्हाइट कलर का कुर्ता और पायजामा पहना है और उसके ऊपर नेहरू जैकेट कैरी की है. एक्टर इस दौरान अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आ रहे हैं. वह ब्लैक मास्क और ब्लैक सनग्लासेस लगाए हुए थे. इतना ही नहीं पपराजी ने उन्हें फोटो के लिए रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं रुके और सीधा एयरपोर्ट के अंदर चले गए. वहीं, रणवीर सिंह को देख फैंस ने भी रिएक्ट किया है. कुछ लोगों का कहना है कि वो रणवीर सिंह के साथ हैं.

---विज्ञापन---

जानें क्या है पूरा विवाद?

बता दें कि रणवीर सिंह के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर बैन करने का ऐलान किया था. यह फैसला फरहान अख्तर और उनके प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट की शिकायत के बाद आया है. जहां कथित तौर पर फरहान ने प्री प्रोडक्शन की भरपाई करने के लिए 45 करोड़ रुपये की मांग की है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि रणवीर ने शूटिंग शुरू होने से डॉन 3 को छोड़ दिया था. हालांकि FWICE के बैन के बाद रणवीर सिंह की टीम ने ऑफिशियल बयान जारी किया था. बयान में उन्होंने कहा, “रणवीर सिंह फिल्म जगत और डॉन फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का बहुत सम्मान करते हैं. डॉन 3 से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के दौरान, उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधी हुई थी, क्योंकि उनका मानना है कि प्रोफेशनल चर्चाओं और पर्सनल रिलेशन को गरिमा, मैच्योरिटी और आपसी सम्मान के साथ संभाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 50 रुपये थी इस एक्टर की पहली सैलरी, छोटे-मोटे रोल्स से किया गुजारा, लेकिन आज है टीवी का ‘धुरंधर’; है करोड़ों की संपत्ति

First published on: May 26, 2026 11:19 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola