---विज्ञापन---

Entertainment News Live: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ में हुई इस हसीना की एंट्री, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Entertainment News Live in Hindi: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन 2 को लेकर मेकर्स ने अनाउंसमेंट की है. फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं और यह किस दिन रिलीज होगी.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News Live in Hindi: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन साल 2007 में रिलीज हुई थी और अब दर्शकों को इसके सीक्वल का इंतजार है. फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट बहुत पहले ही की जा चुकी थी. वहीं अब विशेष फिल्म्स ने आवारापन 2 को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. उन्होंने इस फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस का खुलासा किया है. इसके साथ ही मेकर्स ने रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.

दरअसल, इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं. जिसको लेकर खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की है. जिसमें से पहली फोटो में एक महिला के हाथ नजर आ रहे हैं और वह सफेद कबूतर उड़ा रही है. वहीं, दूसरी फोटो में भी किसी शख्स का हाथ दिख रहा है, जिसमें उसके हाथ पर कबूतर का टैटू बना है. इन फोटोज को शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन में लिखा, “आवारापन 2, 14 अगस्त को आएगी.

---विज्ञापन---

बता दें कि इस फिल्म में एक बार फिर से इमरान हाशमी शिवम का रोल करते हुए दिखेंगे. वहीं, दिशा पाटनी उनके अपोजिट नजर आने वाली हैं. बता दें कि दिशा विशेष के साथ यह पहला प्रोजेक्ट है. फिल्म आवारापन 2 का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं और इसके निर्माता विशेष भट्ट हैं.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 और भूत बंगला के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो इस मंगलवार को भी फिल्मों ने करोड़ों में कमाई की. एक ओर भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 7.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसने दुनिया भर में 117.71 करोड़ की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

वहीं, दूसरी ओर धुरंधर 2 की कमाई धीरे-धीरे कम हो रही है. इस फिल्म ने अपने पांचवें मंगलवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 2 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने दुनिया भर में 1761.76 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
21:43 (IST) 22 Apr 2026
Entertainment Live News: नयनतारा के साथ सलमान खान ने शुरू की 'SVC63' की शूटिंग

Salman Khan Nayanthara Upcoming Movie: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान और साउथ की 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा की जोड़ी आखिरकार पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. दिल राजू और वामशी पेडिपल्ली की आगामी फिल्म 'SVC63' की शूटिंग मुंबई में आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है. फिल्म के मुहूर्त शूट का वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर फैंस का एक्साइटमेंट देखने लायक है. दरअसल सलमान खान और नयनतारा की केमिस्ट्री को साथ देखने का फैंस को काफी इंतजार था. ऐसे में यह फैंस के लिए भी काफी खास है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:39 (IST) 22 Apr 2026
Entertainment Live News: प्रियदर्शन की ये 5 सबसे बेस्ट कॉमेडी फिल्में

भूल भुलैया के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर भूत बंगला में साथ सिनेमाघरों में लौटी है. अगर आपने ‘भूत बंगला’ देख ली है और कुछ ऐसी ही कॉमेडी फिल्में देखना चाहते हैं तो आपको प्रियदर्शन की 5 कॉमेडी फिल्में जरूर पसंद आएंगी...पूरी खबर पढ़ें

20:02 (IST) 22 Apr 2026
Entertainment Live News: कौन थीं दिव्यांका सिरोही? जिनकी 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत

हरियाणवी मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों के लिए यह बेहद दुखद खबर है. मशहूर अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार दिव्यांका सिरोही का महज 30 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है. अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस और गानों के जरिए ऑडियंस के दिलों में जगह बनाने वाली इस युवा आर्टिस्ट का अचानक जाना पूरी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:55 (IST) 22 Apr 2026
Entertainment Live News: वो एक्टर, जिसकी एक फिल्म ने ही बॉक्स ऑफिस पर किया था 9,500 करोड़ का कलेक्शन

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया तक अपनी धाक जमाने वाले अली फजल (Ali Fazal) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. 'मिर्जापुर' के गुड्डू भैया बनकर घर-घर में मशहूर होने वाले अली ने साबित किया है कि अगर टैलेंट हो, तो सात समंदर पार भी अपनी चमक बिखेरी जा सकती है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:27 (IST) 22 Apr 2026
Entertainment Live News: शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली है टीवी की ये खूबसूरत एक्ट्रेस

टेलीविजन की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर हैं. शादी के करीब 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे इस कपल की खुशी सातवें आसमान पर है. हाल ही में हुए उनके बेबी शावर में उनकी मस्ती और खुशियां साफ देखी गईं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो लड़का चाहती हैं या फिर लड़की. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:03 (IST) 22 Apr 2026
Entertainment Live News: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने 6वें दिन कितना कलेक्शन किया?

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी की वापसी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखा दिया है. 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' न केवल ओपनिंग वीकेंड पर धांसू साबित हुई, बल्कि वीकडेज (weekdays) में भी अपनी पकड़ मजबूती से बनाए हुए है. फिल्म अब तक 75 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:11 (IST) 22 Apr 2026
Entertainment Live News: ‘आज भी मंदिर में नहीं मिलती एंट्री’, पंचायत के सचीव जी का जातिवाद पर छलका दर्द

फिल्मी दुनिया की चमक-धमक देखने में जितनी खूबसूरत लगती है, इसके अंदर उतने ही काले राज छिपे होते हैं. पंचायत में कुछ वक्त के लिए फुलेरा गांव के सचिव बनकर नजर आए एक्टर विनोद सूर्यवंशी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. हाल ही में विनोद सूर्यवंशी ने खुद को लेकर ऐसे खुलासे किए, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे. इंडस्ट्री में सालों संघर्ष करने के बाद भी उन्हें कई बार रंग और चेहरे की वजह से रिजेक्शन झेलना पड़ा...पूरी खबर पढे़े़ं

14:49 (IST) 22 Apr 2026
Entertainment Live News: Salman Khan और Abhishek Bachchan 22 साल बाद इस फिल्म में करेंगे साथ काम

सलमान खान और अभिषेक बच्चन से ऐश्वर्या का एक गहरा नाता रहा है. जहां सलमान खान एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लंबे वक्त तक डेट कर चुके हैं और फिर उनका ब्रेकअप भी हो गया था. हालांकि सलमान संग रिश्ता टूटने के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक को डेट किया और 2017 में दोनों ने शादी कर ली. वहीं, उसके बाद न तो ऐश्वर्या ने कभी सलमान खान के साथ किसी फिल्म में काम किया और ना ही अभिषेक-सलमान ने किसी फिल्म में साथ काम किया. लेकिन दोनों ही जल्द साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:11 (IST) 22 Apr 2026
Entertainment Live News: दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, जो है ₹7467409424 की मालकिन

बॉलीवुड में सबसे खूबसूरत हसीनाओं में नंबर वन पर अक्सर ही ऐश्वर्या राय का नाम आता है. इसके अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी नयनतारा से लेकर अनुष्का शेट्टी तक खूबसूरत हसीनाएं हैं, जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. हालांकि आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रही हैं जो कि अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. इस एक्ट्रेस को दुनिया की सबसे खूबसूरत हसीना कहा जाता है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:10 (IST) 22 Apr 2026
Entertainment Live News: बॉलीवुड का ये एक्टर है 250 करोड़ का मालिक, लेकिन पत्नी की नेटवर्थ है 4 गुना ज्यादा

बॉलीवुड में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और फिल्मों के लिए वह करोड़ों की फीस चार्ज करते हैं. इतना ही नहीं ये कलाकार एडवर्टाइजमेंट, इंस्टा पोस्ट, इवेंट्स से भी खूब कमाई करते हैं. वहीं आज हम एक ऐसे कपल के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. हालांकि इस एक्टर की पत्नी की संपत्ति उससे ज्यादा है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

08:34 (IST) 22 Apr 2026
Entertainment Live News: इस भोजपुरी हसीना ने चोरी छुपे रचाई शादी, तस्वीरें देख हैरान हुए फैंस

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है. दरअसल, भोजपुरी हसीना यामिनी सिंह ने शादी कर ली है. जिसके बाद उनकी शादी की फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. एक ओर फैंस उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं, तो कुछ लोग उनसे सवाल भी कर रहे हैं कि क्या सच में उन्होंने शादी कर ली है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Apr 22, 2026 08:24 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.