---विज्ञापन---

टीवी की इस एक्ट्रेस के पिता का हुआ निधन, खबर सुनकर फटा फैंस का कलेजा

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां टीवी की फेमस एक्ट्रेस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है.

---विज्ञापन---

Rati Pandey Father Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां ‘मिले जब हम तुम’ और ‘हिटलर दीदी’ जैसे टीवी सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली फेमस एक्ट्रेस रति पांडे के पिता प्रदीप पांडे का निधन हो गया है. बताया जा रहा है, कि एक्ट्रेस के पिता किडनी संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे. बीमारी के चलते उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई, और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. इस खबर के सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री और रति पांडे के फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है.

एक्ट्रेस के पिता का निधन

रिपोर्ट्स के मुताबिक रति अपने पिता के बेहद करीब थीं. पिता के निधन ने उन्हें अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया है. परिवार इस समय गहरे दुख में है, और करीबी लोग लगातार उन्हें हिम्मत देने की कोशिश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस एक्ट्रेस को सांत्वना दे रहे हैं, और उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर फेस हैं रति

रति पांडे टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी सुपरहिट टीवी शो ‘मिले जब हम तुम’ से मिली थी. जिसमें नूपुर भूषण के किरदार से हर घर में बहचानी जाती थी.इस सीरियल में उनके साथ अर्जुन बिजलानी थे, जो मयंक के रोल में नजर आए थे.

इन शोज से मिली मजबूत पहचान

इसके बाद वो ‘हिटलर दीदी’ से एक बार फिर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रहीं. जिसमें उन्होंने ‘इंदिरा’ का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. उनकी दमदार एक्टिंग और सादगी ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया था.

टीवी सेलेब्स और फैंस में दुख की लहर

उनके पिता के निधन की खबर सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी दुख जताया है. कई कलाकारों और दोस्तों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रति और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. फैंस भी लगातार कमेंट्स कर एक्ट्रेस को मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन्स

बहरहाल, किसी अपने को खोने का दर्द बेहद गहरा होता है, और इस वक्त रति पांडे का परिवार उसी मुश्किल दौर से गुजर रहा है. उनके चाहने वाले यही दुआ कर रहे हैं, कि भगवान उनके पिता की आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहने की ताकत मिले.

First published on: May 25, 2026 02:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.