Wednesday, 22 April, 2026

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के इस एक्टर की पत्नी की नेटवर्थ है 900 करोड़, लेकिन खुद हैं सिर्फ 250 करोड़ के मालिक

बॉलीवुड में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और फिल्मों के लिए वह करोड़ों की फीस चार्ज करते हैं. इतना ही नहीं ये कलाकार एडवर्टाइजमेंट, इंस्टा पोस्ट, इवेंट्स से भी खूब कमाई करते हैं. वहीं आज हम एक ऐसे कपल के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. हालांकि इस एक्टर की पत्नी की संपत्ति उससे ज्यादा है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की. जो कि बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं. दोनों ने साल 2017 में कुछ साल डेट करने के बाद शादी की थी और कपल की एक बेटी भी है. ऐश्वर्या राय को फिल्म इंडस्ट्री में 29 साल हो गए हैं और अभिषेक बच्चन को 25 साल.

ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक 900 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ तक चार्ज करती हैं. इसके अलावा ऐश्वर्या राय ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए 6 से 7 करोड़ रुपये तक कमाती हैं.

बता दें कि एक्ट्रेस के पास बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 21 करोड़ का लग्जरी फ्लैट है और वर्ली में भी उनके पास 41 करोड़ की अपार्टमेंट है. इसके अलावा दुबई में भी उनका एक विला है.

वहीं, अभिषेक बच्चन को लेकर बात करें तो वह रिपोर्ट्स के मुताबिक 250 से 280 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 से 12 करोड़ तक फीस चार्ज करते हैं. इन सभी के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पोर्ट्स निवेश से भी कमाते हैं. अभिषेक प्रो कबड्डी लीग टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक हैं और चेन्नईयिन एफसी इंडियन सुपर लीग के भी हिस्सेदार है. इससे भी अच्छी कमाई करते हैं. इसके अलावा वह रियल एस्टेट में भी निवेश करते हैं. उनके पास मुंबई में कई प्रॉपर्टीज भी हैं.

बता दें कि ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से ज्यादा अमीर हैं. जहां ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ 900 करोड़ बताई जाती है. वहीं अभिषेक 250 से 280 करोड़ तक की संपत्ति के मालिक हैं.

काम को लेकर बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 में नजर आए थे और अभिषेक बच्चन जल्द ही शाहरुख खान के साथ किंग में दिखाई देंगे.

First published on: Apr 22, 2026 12:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.