Wednesday, 22 April, 2026

---विज्ञापन---

Salman Khan और Abhishek Bachchan के बीच खत्म हुई दूरियां! 22 साल बाद इस फिल्म में करेंगे साथ काम

सलमान खान और अभिषेक बच्चन से ऐश्वर्या का एक गहरा नाता रहा है. जहां सलमान खान एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लंबे वक्त तक डेट कर चुके हैं और फिर उनका ब्रेकअप भी हो गया था. हालांकि सलमान संग रिश्ता टूटने के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक को डेट किया और 2017 में दोनों ने शादी कर ली. वहीं, उसके बाद न तो ऐश्वर्या ने कभी सलमान खान के साथ किसी फिल्म में काम किया और ना ही अभिषेक-सलमान ने किसी फिल्म में साथ काम किया.

हालांकि अब अभिषेक बच्चन और सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. सलमान और अभिषेक दोनों ही 22 साल बाद एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. जिसको लेकर हाल ही में रितेश देशमुख ने जानकारी दी है.

दरअसल, दोनों ही स्टार्स अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म राजा शिवाजी में दिखाई देंगे. इस फिल्म में लीड रोल में रितेश देशमुख नदर आएंगे, जो कि शिवाजी महाराज का रोल करेंगे. वहीं, फिल्म में अभिषेक बच्चन संभाजी शाहजी भोंसले का किरदार करेंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज होगी. इस फिल्म की रिलीज से पहले रितेश देशमुख प्रमोशन में व्यस्त हैं और हाल ही में वह बिग बॉस मराठी में पहुंचे थे, जहां उन्होंने सलमान खान के फिल्म में होने को लेकर खुलासा किया है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रितेश ने सभी कंटेस्टेंट के साथ बातचीत की और कहा, " अपने सलमान भाऊ इस फिल्म में है. बिग बॉस का मंच है और सलमान भाऊ का नाम न लिया जाए, तो क्या फायदा.इस दौरान अभिषेक बच्चन भी स्टेज पर मौजूद थे और रितेश की इन बातों के बाद वह भी मुस्कुराते हुए और सलमान के नाम पर तालियां बजाते हुए नजर आए. अभिषेक के इस पॉजिटिव रवैये ने फैंस का दिल जीत लिया.

बता दें कि सलमान खान राजा शिवाजी फिल्म में जीवा महाला के रोल में दिखाई देंगे, जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बहादुर योद्धाओं में से एक थे. सलमान फिल्म में कैमियो करते हुए दिखेंगे.

बता दें कि सलमान खान और रितेश देशमुख मराठी फिल्म लय भारी में नजर आ चुके हैं. वहीं सलमान खान और अभिषेक आखिरी बार 2004 में फिल्म 'फिर मिलेंगे' में नजर आए थे. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. इसके अलावा सलमान खान, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की मूवी ढाई अक्षर प्रेम में भी नजर आए थे. उसमें उन्होंने कैमियो रोल किया था.

First published on: Apr 22, 2026 02:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.