Thursday, 22 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: बॉलीवुड सितारों के घरों पर थी नजर? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में रेकी का नया खुलासा

टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग केस में जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

Tiger Shroff firing case
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस मामले में बड़ा खुलासा, Photo Credit- Social Media

Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग केस में जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने मुंबई में बॉलीवुड सितारों के घरों की रेकी करने के लिए कथित तौर पर ऑटो रिक्शा चालकों की मदद ली थी. आजतक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए उन्होंने ऑटो चालकों को करीब एक हजार रुपये तक दिए थे. इतना ही नहीं, आरोपियों ने कई बार गूगल की मदद से भी सितारों के घरों के पते खोजे. इस खुलासे के बाद पुलिस अब मामले से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

होटल में रुके, फिर ऑटो से तलाशे सितारों के घर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुंबई आने के बाद वे अंधेरी के एक होटल में रुके थे. इसके बाद वे बाहर निकलते और ऑटो रिक्शा चालकों से बॉलीवुड के बड़े सितारों के घर दिखाने के लिए कहते थे. कथित तौर पर वे खुद को मुंबई में नया बताकर ऑटो चालकों से मदद लेते थे.

---विज्ञापन---

जिसके बाद ऑटो चालक उन्हें अलग-अलग अभिनेताओं के घरों और आसपास के इलाकों तक ले जाते थे. इसके बदले उन्हें करीब एक हजार रुपये दिए जाते थे. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने किन-किन जगहों की जानकारी जुटाई थी.

गूगल से भी खोजे सितारों के घरों के पते

जांच में यह बात भी सामने आया है कि आरोपी हर बार ऑटो चालकों पर निर्भर नहीं रहते थे. वे कथित तौर पर गूगल पर बॉलीवुड सितारों के घरों के पते खोजते और फिर ऑटो की मदद से वहां पहुंचते थे. बहरहाल, क्राइम ब्रांच अब आरोपियों की गतिविधियों, उनके संपर्कों और रेकी से जुड़ी जानकारी की पड़ताल कर रही है. हालांकि, किन सितारों को निशाना बनाने की प्लानिंग थी, इसे लेकर अभी जांच चल रही है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ पिछले हफ्ते से सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर छाई हुई है फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड लेवल पर 550 करोड़ के पार पहुंच गई है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने 7वें दिन 28.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें 6वें दिन की कमाई के मुकाबले 39.9 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म ने बुधवार को तमिल में 18.50 करोड़ रुपये, तेलुगु में 6 करोड़ रुपये, हिंदी में 3 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 317.20 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म का नेट कलेक्शन 300 करोड़ के पार पहुंच गया. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 371 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ रिलीज के बाद से सुर्खियों में और बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन यानी बुधवार को 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें पांचवें दिन के मुकाबले 54.0 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म की कमाई में यह गिरावट देखने के बाद बुधवार के टेस्ट में ‘नई नवेली’ पास हुई या फेल, इसका फैसला करना काफी आसान हो गया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 20.65 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. हालांकि, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 24.54 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

12:48 (IST) 22 Oct 2026
Entertainment News Live: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का लाइव स्ट्रीम के दौरान निधन

पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैनुअल ओटो का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है. सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, जर्मनी में एक लाइवस्ट्रीम के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना ने सोशल मीडिया की दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि घटना के समय मैनुअल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच पर लाइव थे. हालांकि, मामले से जुड़ी अभी और भी कई जानकारियां आनी बाकी हैं. पढ़ें पूरी खबर...

12:47 (IST) 22 Oct 2026
Entertainment News Live: 'बर्बाद करे अल्फाज मेरे' रणबीर कपूर ने मांगी माफी

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' पार्ट वन को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इसी से जुड़े एक मामले में एक्टर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना भी कर रहे हैं, जिसके लिए एक्टर ने भरे मंच से सबसे माफी मांगी है. दरअसल, दशहरा के मौके पर फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर कहना कुछ चाहते थे और उनकी जुबान फिसल गई जिसमें उनके मुंह से निकल कुछ और ही आया, जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

12:46 (IST) 22 Oct 2026
Entertainment News Live: अमिताभ बच्चन की बिगड़ी सेहत?

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर कर लोगों को हैरान और परेशान कर दिया है, दरअसल 'बिग बी' ने सेहत का हवाला देते हुए ब्लॉग न लिख पाने पर माफी मांगी है, जिसने उनके चाहने वालों को टेंशन में डाल दिया है. लोग ये जानने के लिए बेचैन हैं कि आखिर अमिताभ बच्चन को क्या हुआ है और वो किस परेशानी में हैं, हालांकि हैरानी की बात तो ये भी है कि 84 साल की उम्र में भी 'बिग बी' लगातार काम कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं, लेकिन अब एक्टर ने पोस्ट शेयर कर बताया कि वो फिलहाल कुछ भी लिखने की स्थिति में नहीं हैं और उन्हें आराम करने और रिकवरी पर ध्यान देने की सख्त सलाह दी गई है. पढ़ें पूरी खबर...

12:45 (IST) 22 Oct 2026
Entertainment News Live: टाइगर श्रॉफ के शूटर्स के निशाने पर थे रणबीर कपूर?

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि आरोपियों ने रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर की भी रेकी की थी. इससे पहले सलमान खान के घर की रेकी किए जाने की जानकारी सामने आई थी. इस खबर के बाद बॉलीवुड में सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. हालांकि, रणबीर कपूर को निशाना बनाए जाने की बात की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. पढ़ें पूरी खबर...

12:45 (IST) 22 Oct 2026
Entertainment News Live: 'रामायण' के राम ने पहनी 35 लाख की घड़ी, सिख धर्म से है खास कनेक्शन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में उनका शानदार अंदाज देखने को मिला. हालांकि, इस बार उनके आउटफिट से ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी कलाई पर बंधी एक खास घड़ी ने खींचा. रणबीर की इस लग्जरी वॉच की कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में हैं, कीमत करीब 35.88 लाख रुपये बताई जा रही है. खास बात यह है कि इस घड़ी का कनेक्शन सिख विरासत से है और दुनिया में इसके सिर्फ 50 पीस ही बनाए गए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Oct 22, 2026 12:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो