Friday, 6 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News LIVE: कजिन की सगाई में लाइमलाइट चुरा ले गए राम चरण और अल्लू अर्जुन! इंटीमेट सेरेमनी की तस्वीरें वायरल

Entertainment News LIVE: तेलुगु सिनेमा के स्टार साई दुर्गा तेज की सगाई में सारी लाइमलाइट उनके कजिन और एक्टर राम चरण और अल्लू अर्जुन चुरा ले गए. फिल्म 'रामायण' का ओपनिंग डे कलेक्शन शानदार रहा.

Entertainment News LIVE: तेलुगु सिनेमा के स्टार साई दुर्गा तेज के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. एक्टर ने अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू किया है. दरअसल, साई दुर्गा तेज ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड किरण के साथ सगाई कर ली. उन्होंने 5 नवंबर को हैदराबाद में इंटीमेट सेरेमनी के दौरान गर्लफ्रेंड किरण संग नए रिश्ते की शुरुआत की है. लेकिन उनकी सगाई में सारी लाइमलाइट उनके कजिन और एक्टर राम चरण और अल्लू अर्जुन चुरा ले गए. फिलहाल, साई दुर्गा तेज और किरण की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

राम चरण ने शुभकामनाएं…

गुरुवार को राम चरण ने X पर साई दुर्गा तेज की सगाई की सेरेमनी की एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर में पूरा अल्लू-कोनिडेला परिवार कपल के साथ खड़ा है और अपनी खुशी दिखा रहा है. तस्वीर में राम चरण और अल्लू अर्जुन साथ में खड़े दिखाई दिए. तस्वीर शेयर करते हुए, राम चरण ने कैप्शन में लिखा, ‘बधाई हो, प्यारे @IamSaiDharamTej और #Kiran, इस खूबसूरत नई शुरुआत के लिए आप दोनों को बेशुमार प्यार, सपोर्ट और जिंदगी भर की खुशियों की शुभकामनाएं. मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं! #KiranTejForever.’

---विज्ञापन---

टीवी एक्टर अंकित गुप्ता का जन्मदिन आज

आज टीवी के पॉपुलर एक्टर अंकित गुप्ता का जन्मदिन है. ‘उड़ारियां’, ‘सड्डा हक’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे कई हिट टीवी शो देने वाले अंकित गुप्ता आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. अंकित गुप्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में टीवी के हिट सीरियल ‘बालिका वधु’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है.

‘रामायण’ का ओपनिंग डे कलेक्शन

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, इस फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 160 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

14:28 (IST) 6 Nov 2026
Entertainment News Live: टीवी एक्टर अंकित गुप्ता का जन्मदिन आज

आज टीवी के पॉपुलर एक्टर अंकित गुप्ता का जन्मदिन है. 'उड़ारियां', 'सड्डा हक' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे कई हिट टीवी शो देने वाले अंकित गुप्ता आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. अंकित गुप्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में टीवी के हिट सीरियल 'बालिका वधु' से की थी. इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है.

https://www.instagram.com/p/Ded0W65iP9A/?utm_source=ig_web_copy_link&cplk=MzRlODBiNWFlZA==&srtk=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Nov 06, 2026 01:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो