Friday, 6 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

19 साल छोटे बॉयफ्रेंड संग दिवाली पार्टी में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, सामने आए एक्स अर्जुन कपूर तो हर्ष ने यूं बना ली दूरी!

मलाइका अरोड़ा 19 साल छोटे बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंची, जहां रूमर्ड बॉयफ्रेंड के सामने उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर नजर आए, इसके बाद जो हुआ आप भी देखिए?

Malaika Arora
19 साल छोटे रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिवाली पार्टी में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, Photo Credit- Social Media

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. कभी एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर तो कभी 19 साल छोटे बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में बनी रहती हैं. अब एक बार फिर मलाइका अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. मौका था फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी का, जहां मलाइका के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी पहुंचे. दिलचस्प बात ये रही कि इसी पार्टी में उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी मौजूद थे.

बॉयफ्रेंड के साथ पहुंचीं मलाइका, लेकिन कैमरे के सामने बनी दूरी

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में मलाइका अरोड़ा अपने खास अंदाज में पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने पिंक और व्हाइट कलर का शिमरी लहंगा पहना था. इसके साथ व्हाइट टॉप, डायमंड नेकलेस और खूबसूरत रिंग्स उनके लुक को और भी शानदार बना रहे थे. एक्ट्रेस ने अपनी गर्ल गैंग के साथ जमकर पोज दिए.

---विज्ञापन---

हर्ष ने कैमरे के सामने क्यों बनाई दूरी?

वहीं, उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी इस पार्टी का हिस्सा बने. हालांकि, दोनों ने पैपराजी के सामने साथ में पोज नहीं दिए. बताया जा रहा है कि दोनों पार्टी में साथ पहुंचे थे, लेकिन जब कैमरों के सामने आने की बारी आई तो हर्ष ने मलाइका से दूरी बना ली. वह रेड कारपेट पर एक्ट्रेस के साथ नजर आने से बचते दिखे, बाद में दोनों को पार्टी में जाते हुए देखा गया.

दिवाली पार्टी में साथ दिखे मलाइका अरोड़ा और रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष

सामने आए एक्स अर्जुन कपूर

हालांकि, इस बीच सबसे ज्यादा लोग तब हैरान हुए, जब इस पार्टी में पहले से मौजूद अर्जुन कपूर पर उनका ध्यान गया, मलाइका के बॉयफ्रेंड रहे अर्जुन किसी समय पर दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था, और यह कपल एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाता था, लेकिन बाद में इन दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली, लेकिन खुशी की बात ये है कि ये एक्स कपल आज भी दोस्ती का एक खूबसूरत रिश्ता बरकरार रखे हुए है. ऐसे में मलाइका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड का सामना उनके एक्स से हुआ तो लोगों को हैरानी हुई, लेकिन इनके बीच दोस्ती का खूबसूरत रिश्ता देख वो भी मुस्कुरा दिए.

कौन हैं मलाइका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता?

मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता के अफेयर की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में हैं. दोनों को कई बार डिनर डेट, दोस्तों के साथ आउटिंग और वेकेशन पर साथ देखा गया है. हर्ष पेशे से हीरा कारोबारी हैं और उनकी उम्र करीब 33 साल बताई जाती है. वहीं, मलाइका उनसे 19 साल बड़ी हैं.

---विज्ञापन---

हालांकि, मलाइका और हर्ष दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की है. ऐसे में दोनों के रिश्ते की सच्चाई जानने के लिए फैंस को अभी इंतजार करना होगा.

First published on: Nov 06, 2026 01:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो