Sunday, 15 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News LIVE: गांधी परिवार पर पोस्ट कर बढ़ीं कंगना रनौत की मुश्किलें, BJP सांसद के खिलाफ FIR दर्ज

Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज की गई. सलमान खान ने कनिका मान को आईना दिखाया है.

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर खबरों में छा गई हैं. कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर गांधी परिवार को लेकर एक विवादित पोस्ट शेयर किया. अब इस पोस्ट की वजह से वो कानूनी मुश्किल में पड़ गई हैं. दरअसल, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज की है. कंगना के खिलाफ यह केस शिमला के रहने वाले एक व्यक्ति ने किया है.

कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज

PTI के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 14 नवंबर 2026 को भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज की. यह FIR गांधी परिवार पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मिली शिकायत के बाद दर्ज की गई है. शिकायतकर्ता ने कहा कि कंगना की पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटों संजय और राजीव गांधी की मौत के बारे में बहुत भड़काऊ बातें कही गई हैं.

---विज्ञापन---

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

शिमला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि शिमला निवासी कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और जांच की जाएगी. अतुल शर्मा की शिकायत पर कंगना रनौत के खिलाफ यह मामला BNS की धारा 196, 353 और 356 के तहत दर्ज किया गया है. गांधी परिवार के खिलाफ यह पोस्ट कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर 10 नवंबर को शेयर की थी.

‘वीकेंड का वार’ में क्या होगा?

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आज के ‘वीकेंड का वार’ का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है. प्रोमो में सलमान खान ने कनिका मान के गेम को एक्सपोज किया और उन्हें जमकर फटकार लगाई. इसके अलावा, उन्होंने स्काउट ओपी को भी प्रोत्साहित किया.

---विज्ञापन---

दूसरे शनिवार पर ‘रामायण’ की कमाई

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 72.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 685.60 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1228 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

13:14 (IST) 15 Nov 2026
Entertainment News LIVE: ‘वीकेंड का वार’ में क्या होगा?

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आज के ‘वीकेंड का वार’ का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है. प्रोमो में सलमान खान ने कनिका मान के गेम को एक्सपोज किया और उन्हें जमकर फटकार लगाई. इसके अलावा, उन्होंने स्काउट ओपी को भी प्रोत्साहित किया.

First published on: Nov 15, 2026 01:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो