Sunday, 15 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म ‘King’ से सामने आया BTS वीडियो! ऐसे शूट हुआ शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण का रोमांटिक सॉन्ग, जिसे मिले 80000000 व्यूज

Shah Rukh Khan Song Tu Mil Jaye BTS Video: सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' के पहले गाने 'तू मिल जाए' का BTS वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.

Shah Rukh Khan Song Tu Mil Jaye BTS Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक है. हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज किया था, जो फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है. फिल्म ‘किंग’ से ‘तू मिल जाए’ सॉन्ग को शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था. कुछ ही दिनों में यूट्यूब पर इस गाने को 8 करोड़ से अधिक व्यूज मिल गए हैं. अब फिल्म ‘King’ से इस गाने का BTS वीडियो और फोटोज सामने आए हैं. चलिए जानते हैं कि ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ को आखिर कैसे शूट किया गया है.

ऐसे शूट हुआ शाहरुख-दीपिका का सॉन्ग

दरअसल, हाल ही में कोरियोग्राफर पियूष भगत ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ का मेकिंग वीडियो और BTS फोटोज शेयर किए हैं. पियूष ने गाने की कोरियोग्राफर शाजिया सामजी के साथ मिलकर काम किया था. शेयर किए गए BTS वीडियो और फोटोज में पियूष और शाजिया सामजी साथ मिलकर केपटाउन में ‘तू मिल जाए’ को कोरियोग्राफ करते दिखाई दे रहे हैं. पियूष द्वारा शेयर की गई केपटाउन शेड्यूल की सभी बिहाइंड-द-सीन तस्वीरों में शूटिंग की झलक दिखाई गई है. साथ ही कैमरे के पीछे हुए कुछ खास पलों से भी रूबरू कराया गया है.

---विज्ञापन---

कोरियोग्राफर की पोस्ट

सॉन्ग ‘तू मिल जाए’ की इन BTS तस्वीरों और वीडियो की इस सीरीज को शेयर करते हुए पियूष ने एक मजेदार कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हमने SRK को इस कार बूथ से शूट किया था. (जाहिर है, फोन से नहीं.)’

पॉपुलर हुआ सॉन्ग ‘तू मिल जाए’

फिल्म ‘किंग’ से रिलीज हुए शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के रोमांटिक सॉन्ग ‘तू मिल जाए’ ने देखते ही देखते इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. अब यह गाना हर प्लेटफॉर्म पर चार्ट-टॉपिंग फेवरेट बना हुआ है. इसके अलावा, यह औरमैक्स मीडिया के औरमैक्स हार्टबीट टॉप 5 सॉन्ग्स में सबसे पहले स्थान पर है. वहीं, यूट्यूब पर इस गाने को 81 मिलियन (8.1 करोड़) से अधिक व्यूज मिल गए हैं. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

First published on: Nov 15, 2026 02:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो