Thursday, 26 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News LIVE: OTT पर बड़ा खेल! दो दिन के अंदर दो प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें पूरा मामला

Entertainment News LIVE: फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी डिजिटल रिलीज के लिए एक अलग रास्ता अपनाया है. आज अर्जुन रामपाल का जन्मदिन है.

hanuman ansh ott release date
hanuman ansh ott release (Image Credit: Instagram)

Entertainment News LIVE: साल 2026 की सबसे चमत्कारी फिल्म ‘हनुमान अंश’ महीनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद अब अपनी डिजिटल रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म ‘हनुमान अंश’ अपनी डिजिटल रिलीज के लिए एक अलग रास्ता अपना रही है. दरअसल, यह फिल्म दो अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग भाषाओं में होगी. इसके अलावा, दोनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर फिल्म की रिलीज डेट भी अलग-अलग है. दिलचस्प बात यह है कि ऑडियंस को यह फिल्म ओटीटी पर 6 अलग-अलग भाषाओं में देखने को मिलेगी.

‘हनुमान अंश’ की ओटीटी रिलीज

दरअसल, कुछ समय पहले ही सोनी लिव ने घोषणा की कि स्पिरिचुअल ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ 27 नवंबर को हिंदी में सोनी लिव पर प्रीमियर होगी. वहीं, अब नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती में 29 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’

नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘हनुमान अंश’ का पोस्टर शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘विश्वास ने उनकी जिंदगी बदल दी. उनकी भक्ति ने हजारों लोगों को बदल दिया. भगवान हनुमान के भक्त शिष्य की दिव्य कहानी का अनुभव करें, अब नेटफ्लिक्स पर. हनुमान अंश देखें, जो 29 नवंबर को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती में नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज होगी.’

‘रामायण’ की कमाई

रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ ने 21वें दिन 9.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 982.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म ‘रामायण’ का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,755.60 करोड़ रुपये हो गया है.

First published on: Nov 26, 2026 01:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो