Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म देखने पहुंचे स्टार्स ने दिए ही-मैन की फोटो के आगे पोज, सनी-बॉबी दिखे भावुक

Entertainment News Live: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस के प्रीमियर पर तमाम बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे. इस दौरान उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल उनकी फोटो के आगे पोज करते हुए भी नजर आए.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live
Entertainment News Live

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म इक्कीस का 29 दिसंबर को मुंबई में प्रीमियर रखा गया था. इस मौके पर तमाम बॉलीवुड सितारे फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे. वहीं, ज्यादातर सितारों ने धर्मेंद्र की तस्वीर के आगे पोज दिया. रेखा ने भी धर्मेंद्र की फोटो के आगे पोज दिया.दूसरी ओर धर्मेंद्र के दोनों बेटे और एक्टर्स भी उनकी आखिरी फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे थे और उन्होंने भी उनकी फोटो के आगे पोज दिए. इस दौरान दोनों ही भावुक नजर आए.फिल्म देखने के बाद सभी ने ही-मैन की जमकर तारीफें की.

वहीं, एक नजर डालें रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर तो मूवी ने 25वें दिन 10 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने भारत में 701 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दूसरी ओर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का पांच दिनों में ही बुरा हाल हो गया है. फिल्म ने पांचवें दिन सिर्फ 1.75 करोड़ की कमाई की है. मूवी ने अभी तक भारत में 25.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
19:51 (IST) 30 Dec 2025
रेखा ने अमिताभ के नाती की तस्वीर को किया Kiss!

मुंबई में फिल्म 'इक्कीस' की एक ग्रैंड स्क्रीनिंग रखी गई. यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि यह दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है और इससे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बड़े पर्दे पर अपना कदम रख रहे हैं. जहां रेखा ने अमिताभ के नाती के फोटो को चूमा तो लोग हैरान हो गए...पूरी खबर पढ़ें

18:00 (IST) 30 Dec 2025
Entertainment News: 63 साल के इस एक्टर ने 2025 में की सबसे ज्यादा कमाई

63 साल के इस सुपरस्टार ने दुनियाभर में सबको पीछे छोड़ दिया है. साल 2025 में एक्टर ने एक फिल्म के लिए इतनी फीस ली, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. चलिए जानते हैं...

15:47 (IST) 30 Dec 2025
Entertainment News: तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने सरेआम उड़ाई ट्रोलर्स की धज्जियां

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद पर ट्रोल्स की क्लास लगाई है. इसके साथ ही वायरल वीडियो में वीर के असहज दिखने को वीडियो को भी गलत बताते हुए, इसे पेड PR कैंपेन कहा है...पूरी खबर पढ़ें

15:27 (IST) 30 Dec 2025
Entertainment News: गोविंदा का कमबैक कंफर्म! फैंस के बीच किया बड़ा ऐलान

अभिनेता गोविंदा को फिल्मों में लीड रोल में देखे फैंस को एक लंबा वक्त बीत गया है. फैंस चाहते हैं कि वो फिर से फिल्मी पर्दे पर नजर आएं. जहां इसको लेकर अब गोविंदा ने भी फैंस के बीच बड़ा ऐलान कर दिया है... पूरी खबर पढ़ें

13:07 (IST) 30 Dec 2025
Entertainment News LIVE: शादी के दवाब में इस फेमस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या

मनोरंजन जगत के लिए एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. कन्नड़ और तमिल टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री नंदिनी सी.एमकी ने बेंगलुरु के एक पीजी (पेइंग गेस्ट) में आत्महत्या कर ली. जहां उनकी आत्महत्या की खबर से पूरी साउथ इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. उनकी डेड बॉडी केंगेरी इलाके में स्थित एक PG के दूसरे फ्लोर पर मिली. बॉडी के साथ ही पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या की वजह शादी के दबाव को बताया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी हुई है कि यह एक सोची-समझी साजिश है या फिर अभिनेत्री ने आत्महत्या की है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:12 (IST) 30 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 550 रुपये की खिचड़ी, मलाइका अरोड़ा के रेस्टोरेंट का शॉकिंग मेन्यू प्राइस

मलाइका अरोड़ा ने बीते साल अपने बेटे अरहान खान के साथ मिलकर एक रेस्टोरेंट स्कारलेट हाउस की शुरुआत की थी. इस रेस्टोरेंट में तरह-तरह की चीजें मिलती हैं. हालांकि यहां पर 550 की खिचड़ी और 350 की एंटी एजिंग ड्रिंक जैसी कई चीजें मेन्यू में शामिल हैं, जिनकी कीमत जान आप हैरान रह जाएंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर..

10:07 (IST) 30 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Box Office Collection- धुरंधर ने 25वें दिन भी छापे नोट, तू मेरी मैं तेरा का बुरा हाल

बॉक्स ऑफिस पर एक ओर जहां धुरंधर 25 दिन बाद भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने 25वें दिन 10 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, दूसरी ओर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का पांच दिनों में ही बुरा हाल हो गया है. इस फिल्म ने 5वें दिन सिर्फ 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

10:03 (IST) 30 Dec 2025
Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा 2026 में करेंगे शादी, सामने आई डिटेल्स

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की डेटिंग की खबरें लंबे वक्त से चली आ रही हैं. अक्टूबर 2025 में दोनों की सगाई की खबरें भी आईं थी. वहीं अब कपल की शादी को लेकर डिटेल्स सामने आई है. बताया जा रहा है कि दोनों 2026 की फरवरी 26 को उदयपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे. कपल की शादी की खबर सुनकर उनके फैंस भी बहुत एक्साइटेड हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

First published on: Dec 30, 2025 07:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola