Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: फरहान अख्तर की नई फिल्म में दिखेंगे अक्षय कुमार, इस दिग्गज की बायोपिक में करेंगे खास कैमियो

अक्षय कुमार एक बार फिर नीरज पांडे के साथ काम करने जा रहे हैं. वह फरहान अख्तर स्टारर इंडस्ट्री के इस दिग्गज की बायोपिक में अहम कैमियो रोल निभाएंगे. जानिए कौनसी है फिल्म ?

Entertainment News Live: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है, इस बार अक्षय कुमार फिल्ममेकर नीरज पांडे के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं. खास बात यह है कि इस बार वह किसी लीड रोल में नहीं, बल्कि एक स्पेशल कैमियो करते नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म दिग्गज संगीतकार राहुल देव बर्मन (आरडी बर्मन) की बायोपिक होगी, जिसमें फरहान अख्तर मुख्य भूमिका निभाएंगे.

अक्षय इस फिल्म में करेंगे कैमियो

अक्षय और नीरज पांडे की जोड़ी पहले भी कई सफल फिल्मों में साथ काम कर चुकी है. दोनों ने ‘स्पेशल 26’, ‘बेबी’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. अब करीब एक दशक बाद दोनों एक नए प्रोजेक्ट के लिए फिर साथ आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

‘अक्की’ निभाएंगे ये खास रोल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, फिल्म में फरहान अख्तर आरडी बर्मन का किरदार निभाएंगे. वहीं अक्षय कुमार का रोल भले ही छोटा होगा, लेकिन कहानी में उसकी अहम भूमिका होगी. कहा जा रहा है कि जैसे ही नीरज पांडे ने उन्हें इस किरदार के बारे में बताया, अक्षय बिना ज्यादा सोच विचार के फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए.

फिल्म कब से होगी शुरू?

यह फिल्म फिलहाल प्री प्रोडक्शन स्टेज में है. नीरज पांडे इसके निर्देशन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि फरहान अख्तर का एक्सेल एंटरटेनमेंट इस फिल्म को को-प्रोड्यूस कर रहा है. क्योंकि यह एक म्यूजिकल बायोपिक है, इसलिए मेकर्स आरडी बर्मन के सदाबहार गानों को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म के म्यूजिक पर खास तौर पर काम किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शूटिंग सितंबर से शुरू हो सकती है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर, इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन पूरे कर लिए हैं. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी पकड़ बनाए हुए है और लगातार ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है. Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 24वें दिन ‘धमाल 4’ ने 2,405 शो में ₹2.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹191.39 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹161.05 करोड़ हो गया है. वहीं ‘जन नायकन’ ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया. 11 दिनों में फिल्म ने भारत में 175.60 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 295.92 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

23:11 (IST) 3 Aug 2026
Entertainment News Live: करण औजला ने ली समय रैना की चुटकी

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में चीफ गेस्ट बनकर आए सिंगर करण औजला ने समय रैना को रोस्ट किया हैं. एक वायरल क्लिप में दिखाया गया है कि शो के बीच में अचानक स्टूडियो की नाइट चली गई और चारों तरफ अंधेरा छा गया. इस दौरान समय रैना ने अचानक बिजली कटने के लिए दर्शकों से माफी मांगी. इस पर करण औजला ने तुंरत चुटकी ली. पढ़ें पूरी खबर...

21:56 (IST) 3 Aug 2026
Entertainment News Live: कौन हैं एरियाना ग्रांडे? जिनके एक ऐलान से मची सनस

फेमस एक्ट्रेस और सिंगर एरियाना ग्रांडे ने जब से लाइमलाइट से ब्रेक लिया है, तब से ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई है. इस बात की जानकारी देते हुए एरियाना की टीम ने बताया सिंगर ने ये ब्रेक पिछले कुछ महीनों से चल रही लगातार पब्लिक स्क्रूटनी की वजह से लिया है. इस खबर के सामने आने के बाद से सिंगर एरियाना के फैंस के बीच एक और खबर फैलने लगी कि एक्ट्रेस और पॉप स्टार पूरी तरह से रिटायरमेंट ले रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DbYEHSJkQxe/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

20:30 (IST) 3 Aug 2026
Entertainment News Live: कल रिलीज होगा 'मिर्जापुर' स्ट्रीट एंथम

'मिर्जापुर' के मेकर्स ने फिल्म के गाने को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. दरअसल, फिल्म का स्ट्रीट एंथम 'दो नंबरी' कल रिलीज किया जाएगा. एक्टर अली फैजल ने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग का पोस्टर शेयर किया है. साथ ही बताया है कि 'मिर्जापुर' का ये स्ट्रीट एंथम सिंगर धंधा न्योलीवाला ने गाया है.

https://www.instagram.com/p/Dbk3Ad-KQRu/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

16:39 (IST) 3 Aug 2026
Entertainment News Live: खतरे में गौरव खन्ना! फैंस की बढ़ी चिंता

टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी चोट है, जिसकी तस्वीरें खुद उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है, और होने वाली तकलीफ को भी बयां किया है. जी हां 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' और 'बिग बॉस 19' का खिताब जीतने के बाद गौरव खन्ना अब रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे हैं. जहां एक खतरनाक स्टंट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं, जिसकी झलक देख खुद फैंस को उनकी सेहत की चिंता सता रही है. पढ़ें पूरी खबर...

14:38 (IST) 3 Aug 2026
Entertainment News Live: Dhurandhar 2 को भी कड़ी टक्कर दे रही ये फिल्म

सिनेमाघरों में रिलीज हुए इस फिल्म को 9 महीने बात चले हैं. लेकिन इस फिल्म का क्रेज आज भी देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद ओटीटी पर आई ये फिल्म पिछले तीन महीने से ट्रेंडिंग लिस्ट से हटने को तैयार नहीं है. आलम ये है कि इसने साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) यानी धुरंधर 2 को भी कड़ी टक्कर दे दी है...पूरी खबर पढ़ें

14:34 (IST) 3 Aug 2026
Entertainment News Live: मीरा नायर की मां का हुआ निधन

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां इंडस्ट्री की एक ऐसी शख्सियत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. जिनके जाने से हजारों जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मायूसी छा गई है, जी हां हम बात कर रहे हैं, फिल्ममेकर मीरा नायर की मां और समाजसेवी प्रवीण नायर की, जिनका 94 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन से परिवार ही नहीं, समाजसेवा और फिल्म जगत में भी शोक की लहर है. पढ़ें पूरी खबर...

13:59 (IST) 3 Aug 2026
Entertainment Live News: असल कहानी पर बनी है सनी देओल की बंटवारा 1947?

Batwara 1947: आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में निर्मित फिल्म 'बंटवारा 1947' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. इसके बाद कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या सनी देओल स्टारर यह फिल्म किसी वास्तविक घटना पर आधारित है. साथ ही, फिल्म को लेकर पाकिस्तान में बैन की खबरें भी चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म की कहानी क्या है और यह किस नाटक से इंस्पायर बताया जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

13:43 (IST) 3 Aug 2026
Entertainment News Live: कौन है निरहुआ का लकी चार्म?

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी का पोस्ट अवेटेड शो 'भोजपुरी बवाल' 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर शुरू हो चुका है, इसी के साथ शो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स एक साथ नजर आ रहे हैं. जिसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, पाखी हेगड़े और तेज प्रताप यादव जैसे नाम शामिल हैं. पढ़ें पूरी खबर...

13:42 (IST) 3 Aug 2026
Entertainment News Live: 20 साल की उम्र में फेमस एक्टर का हुआ निधन

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. BL रियलिटी शो 'Boys Vibe' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले युवा एक्टर जॉरजे फुमहिरुन (Jorjay Phumhirun) का महज 20 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके अचानक दुनिया छोड़ देने की खबर ने फैंस के साथ-साथ पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है. सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है. पढ़ें पूरी खबर...

13:10 (IST) 3 Aug 2026
Entertainment Live News: ‘एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री’ में आने पर क्या था सनी लियोन के माता-पिता का रिएक्शन

मशहूर अदाकारा सनी लियोन एक बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में उन्होंने सबसे मुश्किल पलों में से एक के बारे में बात की और बताया कि जब उन्होंने अपने माता-पिता को एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शामिल होने के बारे में बताया तो उनके परिवार को...पूरी खबर पढ़ें

12:41 (IST) 3 Aug 2026
Entertainment Live News: PM Modi को सपोर्ट कर बुरी फंसी भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर को लोग सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं. क्योंकि हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ स्टूडेंट्स के द्वारा इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर आपत्ति जताई थी. हालांकि एक्ट्रेस के इस बयान के बाद लोगों ने सवाल उठाए कि उन्होंने पुलिस के द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर बात क्यों नहीं की. यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:50 (IST) 3 Aug 2026
Entertainment News Live: जब बॉलीवुड ने 'रामायण' से ली प्रेरणा

इंडियन सिनेमा में 'रामायण' सिर्फ एक धार्मिक महागाथा नहीं, बल्कि कहानियों का ऐसा खजाना रही है, जिसने हर दौर के फिल्ममेकर्स को इंस्पायर किया है. समय के साथ इसकी प्रस्तुति बदलती गई. कहीं इसे मॉडर्न एक्शन के अंदाज में दिखाया गया, तो कहीं फैमिली ड्रामा और सामाजिक संदेश के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया गया. अब रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' भी रिलीज की तैयारी में है. ऐसे में आइए जानते हैं उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में... जिनमें किसी न किसी रूप में रामकथा की झलक देखने को मिली. पढ़ें पूरी खबर...

11:50 (IST) 3 Aug 2026
Entertainment News Live: YouTube पर 174 मिलियन व्यूज के साथ ये गाना बना सबका फेवरेट

15 अगस्त नजदीक आते ही हर तरफ देशभक्ति के गानों की गूंज सुनाई देने लगती है. सोशल मीडिया हो या यूट्यूब, लोग अपने पसंदीदा देशभक्ति गीतों की प्लेलिस्ट तैयार करने लगते हैं. अगर आप भी यूट्यूब पर 15 अगस्त का गाना सर्च करेंगे तो एक ऐसा गीत जरूर नजर आएगा, जिसे पिछले 8 सालों में 174 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यही वजह है कि यह गाना हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों की पहली पसंद बन जाता है. पढ़ें पूरी खबर...

11:04 (IST) 3 Aug 2026
Entertainment News Live: अपनी ‘हल्दी’ में जेनिफर विंगेट ने जमकर लगाए ठुमके

टीवी मशहूर अदाकारा जेनिफर विंगेट ने हाल ही में दूसरी शादी रचाई है. रविवार को एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं.

https://www.instagram.com/p/DbiTek-iHW4/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Aug 03, 2026 10:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola