Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Cocktail 2’ के लिए शाहिद कपूर ने वसूली मोटी रकम? जानें रश्मिका मंदाना और कृति सेनन को मिले कितने पैसे!

---विज्ञापन---

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2, सिनेमाघरों में 19 जून 2026 को रिलीज होने वाली है. यह फिल्म सैफ अली खान,दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की 2012 की कॉकटेल की सीक्वल है. इस फिल्म का सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. वहीं, यह एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसके लिए मेकर्स ने काफी पैसा लगाया है. इतना ही नहीं फिल्म की लीड स्टार्स कास्ट ने भी इसके लिए करोड़ों की फीस चार्ज की है. तो चलिए जानते हैं कि शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका ने फिल्म के लिए कितने पैसे वसूले हैं.

शाहिद कपूर की फीस

दरअसल, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉकटेल 2 स्टार्स कास्ट की कुल फीस 35 करोड़ रुपये है. जिसमें से शाहिद कपूर ने सबसे ज्यादा पैसे वसूले हैं. एक्टर ने 21 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है.

---Advertisement---

कीर्ति सेनन की फीस

इसके अलावा कृति सेनन भी फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी और उन्होंने इस मूवी के लिए 8 करोड़ रुपये फीस ली है.

रश्मिका मंदाना फीस

रश्मिका मंदाना भी फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगी. उन्होंने इस मूवी के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. बता दें कि एनिमल और छावा के बाद बॉलीवुड में रश्मिका की यह तीसरी फिल्म है.

---Advertisement---

कॉकटेल 2 का बजट

फिल्म के बजट को लेकर बात करें तो कॉकटेल 2 रिपोर्ट्स के मुताबिक 150 करोड़ के बजट में बनी है. जिसमें से 35 करोड़ स्टारकास्ट की फीस और 20 करोड़ रुपये फिल्म के प्रमोशन में खर्च किए गए हैं. इतना ही नहीं इस मूवी में 95 करोड़ रुपये प्रोडक्शन, मार्केटिंग, सपोर्टिंग एक्टर्स की फीस में खर्च किए गए हैं.

2012 की कॉकटेल की सीक्वल है कॉकटेल 2

बता दें कि कॉकटेल 2 का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. उन्होंने साल 2012 की कॉकटेल का भी डायरेक्शन किया था. फिल्म मैडॉक्स फिल्म्स के बैनर तले बनी है. बता दें कि 2012 की कॉकटेल बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इस मूवी के गाने, कहानी ने लोगों को खूब इंप्रेस किया था. वहीं, इसने दुनिया भर में 126 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, कॉकटेल 2 को लेकर भी उम्मीद की जा रही है कि यह पहले वाली मूवी की तरह बेहतर परफॉर्म करेगी.

---Advertisement---
First published on: Jun 07, 2026 01:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola