Dussehra 2025: पूरे भारत में आज दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में राक्षस रावण का पुतला बना कर लगाया है, जिसे शाम को जलाया जाएगा. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज ही के दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया और बुराई पर अच्छाई की जीत दर्ज की. रामायण पर आधारित सभी फिल्मों और टीवी सीरियल में रावण को एक अहंकारी और दुष्ट राक्षस के रूप में दिखाया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ सालों में एक ऐसा सीरियल टेलिकास्ट हुआ, जिसमें रावण को बुरा नहीं, विद्यमान और महान बताया गया था? चलिए आपको टीवी सीरियल के बारे में बताते है.
क्या है सीरियल का नाम?
हम जिस टीवी सीरियल की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘रावण’ है. ये सीरियल 18 नवंबर 2006 को जी-टीवी पर लॉन्च हुआ था और इसका आखिरी एपिसोड 16 नवंबर 2008 को टेलिकास्ट हुआ था. करीब दो साल तक चले इस सीरियल को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस सीरियल के कुल 105 एपिसोड थे.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 X Review: रोंगटे खड़े कर देना वाला अंत और दिल को छू जाने वाली कहानी, ऑडियंस को कैसी लगी फिल्म
क्या बताया है सीरियल में?
यह पूरा सीरियल महाकाव्य रामायण के विलेन रावण के जीवन पर आधारित है. इसमें रावण के जन्म से पहले की कहानी से लेकर रावण के अंत का जीवन दिखाया गया है. इस सीरियल में रावण के बचपन से लेकर गुरुकुल की शिक्षा, भाइयों के लिए उसका प्रेम, भगवान शिव के लिए भक्ति, देवताओं की तपस्या और शक्ति आने पर काबू खो देने तक की कहानी को विस्तार से दिखाया गया है. इस सीरियल में बताया है कि रावण असल में कितना बड़ा विद्यमान पंडित और शक्तिशाली राजा था.
IMDb पर मिली कमाल की रेटिंग
जी-टीवी के सीरियल में एक्टर नरेंद्र झा ने रावण का किरदार निभाया है. अगर आज आपको ये सीरियल देखना है तो आप इसे जी-टीवी के यूट्यूब चैनल पर बिल्कुल फ्री देख सकते हैं. सीरियल ‘रावण’ को IMDb पर 10 में से 7.8 की रेटिंग मिली है.