Saturday, 10 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ पार हुई ‘दृश्यम 3’, जानें फिल्म के शनिवार की कमाई

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: दो अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. रिलीज के आठ दिनों में ही फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई तय कर ली.

Drishyam 3: The Conclusion Box Office Collection Day 9
Drishyam 3: The Conclusion Box Office Collection Day 9

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया. 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को 9 दिन पूरे कर लिए हैं. वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 400 करोड़ के पार हो चला है. फिल्म की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. आइए जानते हैं शनिवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

9वें दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक, 9वें दिन अब तक, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ यानी ‘दृश्यम 3’ ने 13.30 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 327.69 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 273.30 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

बीते दिनों की कमाई

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर 62 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी. इसके बाद रिलीज के पहले शनिवार यानी दूसरे दिन 53.50 करोड़ कमाए और फिर रविवार को 61 करोड़. वीकेंड पर धुआंधार कलेक्शन के बाद सोमवार को इसकी कमाई 21 करोड़ रही. वहीं मंगलवार को इसने 19.50 करोड़, बुधवार को 15.50 करोड़, गुरुवार (7वें दिन) को 13 करोड़ और शुक्रवार को आठवें दिन फिल्म ने 14.50 करोड़ कमाए.

‘दृश्यम 3’ ने जमकर उठाया वीकेंड का फायदा

दूसरे शनिवार, अपने रिलीज के नौवें दिन ‘दृश्यम 3’ ने फिर रफ्तार पकड़ी है. दर्शकों को इसकी कहानी और किरदार बेहद पसंद आ रहे हैं. ऐसे में वीकेंड पर फिल्म शानदार कमाई करती नजर आ रही है. अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर ‘विजय सालगांवकर’ के किरदार में वापस लौट हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 10, 2026 06:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola