Divya Khossla On Actress Opting For Cosmetic Surgery: एक्ट्रेस दिव्या खोसला 12 सितंबर को रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘एक चतुर नार’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस डार्क कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म में उनके साथ नील नितिन मुकेश भी शामिल हैं. दिव्या ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में हर दिन तेजी से बढ़ रहे कॉस्मेटिक सर्जरी के ऑब्सेशन को लेकर खुलकर बात की. उनका कहना है कि लाइफ का मकसद हमेशा परफेक्ट लुक पाने की कोशिश करना ही नहीं हैं. दिव्या का मानना है कि खूबसूरती हमेशा नेचुरल होती है,आर्टिफीसियल नहीं इसलिए हमें नेचुरल ब्यूटी पर ही ध्यान देना चाहिए.
कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर क्या सोचती हैं दिव्या?
न्यूज 18 शोशा से बातचीत के दौरान दिव्या ने एक्ट्रेसेस की कॉस्मेटिक सर्जरी पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि इन दिनों,, सभी चेहरे लगभग एक जैसे ही लगने लगे हैं. उनके मुताबिक, मुंबई के डॉक्टर के पास जाने वाले लोग एक तरीके जैसे दिखने लगते हैं और दुबई के डॉक्टर के पास जाने वाले लोग एक तरीके जैसे दिखने लगते हैं. आगे वो कहती हैं कि हालत अब ऐसे हैं कि आप किसी का भी चेहरा देखकर ही पता लगा लेंगे कि वह मुंबई और दुबई में से किस डॉक्टर के पास से अपनी सर्जरी करवा के आया है. दिव्या का कहना है कि वह नेचुरल ब्यूटी को ही प्रेफर करती हैं और उन्हें ब्यूटी स्टीरियोटाइप से कोई फर्क नहीं पड़ता है.
काइली जेनर के लिए क्या कहा?
इसी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने काइली जेनर के लिप फिलर को लेकर भी बात की. काइली ने साल 2015 में लिप फिलर्स करवाए थे, क्योंकि उनके होंठ काफी पतले थे जिस वजह से उन्हें इन्सिक्योर महसूस होता था. दिव्या कहती हैं कि हम सभी ने काइली को देखा है, वह अभी काफी यंग है, लेकिन फिर भी वह अब अपनी उम्र के मुताबिक काफी बड़ी दिखने लगी हैं. उनके मुताबिक कोई भी चीज या सर्जरी नेचुरल ब्यूटी को मात नहीं दे सकती. वह फिलर्स और बोटॉक्स जैसी चीजों में बिलकुल विश्वास नहीं रखती हैं. दिव्या का मानना है कि लाइफ में परफेक्ट लगना और कमियां हटाना ही सब कुछ नहीं है, इसलिए वो अपनी फोटो एडिट नहीं करती हैं. वह कहती हैं कि ‘थोड़ा इम्पर्फेक्शन तो होना ही चाहिए’.