Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Diljit Dosanjh की ‘पंजाब 95’ की रिलीज डेट क्यों टली? मेकर्स ने फैंस से मांगी माफी

Diljit Dosanjh Movie Punjab 95 Postponed: दिलजीत दोसांझ की मूवी 'पंजाब 95' की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। मेकर्स ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर खुद शेयर की है। साथ ही फैंस से भी माफी मांगी है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर मूवी की रिलीज डेट क्यों टली?

Diljit Dosanjh Movie Punjab 95 Postponed: दिलजीत दोसांझ अपनी मूवी ‘पंजाब 95’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले ही एक्टर की ये मूवी भारत में बैन कर दी गई है। वहीं मूवी को 7 फरवरी को भारत से बाहर रिलीज किया जा रहा था। अब फैंस को एक और झटका लगा है, क्योंकि मूवी की रिलीज डेट टल गई है। इससे फैंस काफी निराश हो गए हैं। मेकर्स ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट पोस्टपोन होने की जानकारी देते हुए फैंस से माफी भी मांगी है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर रिलीज डेट पोस्टपोन होने का मुख्य कारण क्या है?

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan  की प्रॉपर्टी डील में 52 करोड़ मुनाफा, 31 करोड़ का अपार्टमेंट 83 में बेचा

---विज्ञापन---

मेकर्स ने शेयर की जानकारी

सिख मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बन रही दिलजीत दोसांझ की ये मूवी विवादों में घिरी हुई है। भारत में पहले ही इस मूवी को बैन कर दिया गया है। भारत से बाहर रिलीज होने जा रही इस मूवी की रिलीज शेड्यूल में रुकावट आ गई है। मूवी 7 फरवरी को सिनेमाघरों में बिना किसी कट के रिलीज होने के लिए तैयार थी, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। मेकर्स ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर खुद शेयर की है। साथ ही फैंस से भी माफी मांगी। उन्होंने लिखा, ‘हमें खेद है और बताते हुए दुख भी हो रहा है कि कुछ परिस्थितियों के चलते ‘पंजाब 95′ अब 7 फरवरी को रिलीज नहीं हो रही है।’

---विज्ञापन---

क्यों पोस्टपोन हुई रिलीज डेट?

दिलजीत की इस मूवी की रिलीज डेट में देरी का कारण CBFC के साथ चल रहा विवाद है। मूवी में बोर्ड ने 120 सीन्स कट करने की मांग की है, जिसके चलते मूवी की रिलीज डेट भी टल गई है। शुरुआत से ही इस मूवी पर काफी बवाल मचा हुआ है। इस मूवी की कहानी साल 1990 के दशक में हुए दंगों में जान गंवाने वाले सिखों की कहानी दर्शाती है। उस दौरान खालरा की साहसी लड़ाई को मूवी में दिखाया गया है। ये काफी संवेदनशील मुद्दा है जिसके चलते इस पर विवाद खड़ा हो गया।

https://www.instagram.com/p/DEqxNVyvuT3/?img_index=1

---विज्ञापन---

भारत में हुई बैन

17 जनवरी को मूवी का ट्रेलर यूट्यूब पर जारी किया गया था। महज 20 घंटों में इसे 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिले। इसके बाद इसे भारत में यूट्यूब से हटा दिया गया, जिससे फिल्म का सेंसरशिप विवाद और गहरा गया। वहीं बाद में मूवी को भारत में बैन भी कर दिया गया। अब इसे भारत के बाहर इंटरनेशनली 7 फरवरी को रिलीज किया जा रहा था, लेकिन एक बार फिर इसकी रिलीज में रुकावट आ गई है।

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: जानें Emergency और Azaad का 5वें दिन का कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Jan 21, 2025 11:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola